फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Blackmailing cases on social media increasing in Noida

Noida: पहले दोस्ती, फिर मीठी बातें और अंत में अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 3 साइबर ठग गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2023 08:52 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Apr 2023 08:52 PM IST
सार

नोएडा में तीन अलग अलग जहों से फेसबुक और व्हाट्सएप पर अंजान लोगों से दोस्ती और फिर चैटिंग कर शिकार बनाते थे। 

विज्ञापन
Blackmailing cases on social media increasing in Noida
cyber crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा में साइबर ठगी का एक नहीं बल्कि तीन मामले सामने आए हैं। पहला मामला हनीट्रैप का है। सोशल मीडिया के जमाने में फेसबुक-व्हाट़्सएप पर अंजान युवती या युवक अगर दोस्ती और चैटिंग कर रहे हैं। ये शुभ संकेत नहीं बल्कि खतरे की घंटी है। ऐसे अंजान दोस्त न केवल आपके चरित्र को दागदार कर सकते हैं। बल्कि आपको ब्लैकमेलिंग का शिकार भी बना सकते हैं। सिर्फ साइबर ठग ही नहीं बल्कि प्रेमजाल में फंसाकर भी युवक और युवतियां लोगों को हनीट्रैप में फंसा रहे हैं। ज्यादातर मामलों की शिकायतें पुलिस तक नहीं पहुंचती हैं। लोग चुपचाप ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाते हैं। कई लोग हैं जो इसके खिलाफ खुलकर सामने आते हैं। 

विज्ञापन


फेसबुक पर दोस्ती कर महिला को फंसाया
बीती 19 अप्रैल को बीटा-दो थाना पुलिस ने किराये पर रहने वाले एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया। संदीप पर मेरठ की रहने वाली एक फेसबुक फ्रेंड महिला ने केस दर्ज कराया था। महिला का कहना था कि पति से मामूली मनमुटाव के चलते वह मायके में रह रही थी। इसी बीच संदीप ने उससे फेसबुक पर पहचान कर पहले चैटिंग की और फिर फोन नंबर लेकर बातचीत शुरू की। आरोपी ने मिलने के बहाने अपने कमरे पर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला और फिर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करने लगा। आरोपी ने दबाव बनाने के लिए उसके पति के पास आपत्तिजनक फोटो भेज दिए। फेसबुक पर जुड़े महिला के रिश्तेदारों को भी अपने संबंधों के बारे में बताया। इस घटनाक्रम का हवाला देकर पति महिला को तलाक देने के प्रयास में है।
विज्ञापन


युवक को महिला ने प्यार में फंसाया
बीती 16 अप्रैल को बिसरख कोतवाली पुलिस में हनीट्रैप का मामला सामने आया। जहां अपर्णा नाम की महिला और उसके भाई पंकज यादव ने गाजियाबाद के एक युवक आकाश यादव को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर अपना शिकार बनाया। आकाश का अपने गांव के प्रधान से चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में वीरेंद्र प्रधान ने अपने नोएडा निवासी रिश्तेदार पुष्पेंद्र यादव प्रमुख के साथ मिलकर साजिश रची थी। गिफ्तार आरोपी अपर्णा पुष्पेंद्र की किरायेदार थी। पंकज यादव पुष्पेंद्र का कर्मचारी है। दोनों को पैसे दिए गए थे। इन सभी ने मिलकर युवक को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रची। आकाश को महिला ने शाहबेरी में मिलने के बहाने बुलाया। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इतना ही नहीं पुलिस को कॉल भी कर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और खुलासा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में महिला भी हुई शिकार
वहीं तीसरा मामला ग्रेनो वेस्ट सोसाइटी से जुड़ा है। पंजाब के युवक ने ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी की रहने वाली एक महिला से इसी तरह फेसबुक पर दोस्ती की। आरोपी युवक ने ग्रेनो वेस्ट के एक होटल में महिला को मिलने के लिए बुलाया। उसका अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। ऐसा ही पिछले साल ग्रेटर नोएडा के इसी सेक्टर में रहने वाली महिला के साथ हुआ था। दोनों महिला कुछ दिन तो आरोपियों की बातों में आकर उन्हें रुपये देती रहीं। लेकिन बाद में परेशान होकर अपने पति को इस घटना के बारे में बताया और आरोपी को गिरफ्तार कराकर जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed