{"_id":"613391c88ebc3ef9751a3af7","slug":"bjp-workers-gherao-the-dadri-kotwali-grnoida-news-noi6027571146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी। नाइट कर्फ्यू के दौरान दुकान बंद करने में देरी होने पर होटल संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे नाराज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन गीता पंडित के नेतृत्व में शनिवार को कोतवाली का घेराव किया। करीब दो घंटे तक जारी रहे घेराव में भाजपाइयों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एडिशनल डीसीपी के जांच कर कार्रवाई करने के आश्वासन देने के बाद घेराव समाप्त कर दिया गया।
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित व नगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता के नेतृत्व में दादरी कोतवाली के सामने सतपाल बजरंगी के होटल पर एकत्रित हुए। वहां से सभी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली का घेराव किया। कोतवाली में एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर बातचीत की। नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित ने कहा कि नगर में नाइट कर्फ्यू के दौरान व्यापारियों के साथ पुलिस अभद्र व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होटल संचालक के साथ अभद्रता कर कोतवाली में रखा गया।
भाजपाइयों ने कहा कि होटल बंद करने में तीन मिनट लेट होने पर होटल संचालक से अभद्रता की गई। कार्रवाई करने के बाद भी एक हजार रुपये लेकर छोड़ा गया। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने कहा कि जनता और पुलिस को अशोभनीय शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेना दिया जाएगा और नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।