फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP supporter injured in fight over election dispute dies

Noida: चुनावी विवाद में हुई मारपीट में घायल भाजपा समर्थक की मौत, लाठी-डंडे से पीटकर कर दिया था जख्मी

Tue, 23 Apr 2024 05:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Apr 2024 05:12 AM IST
सार

सपा समर्थकों ने लाठी-डंडे से पीटकर कर भाजपा समर्थक को जख्मी कर दिया था। हमले में बुरी तरह घायल धीरेंद्र को कस्बे के ही रेलवे रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
BJP supporter injured in fight over election dispute dies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

लोकसभा चुनाव में हार-जीत के विवाद में सपा समर्थकों की पिटाई से घायल भाजपा समर्थक ने सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। भाजपा समर्थक दादरी के बंबावड़ गांव निवासी फिरे उर्फ धीरेंद्र सिंह की मौत के बाद माहौल संवेदनशील हो गया। अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को गांव में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। जिसमें मांगेराम और दर्शन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


बंबावड़ गांव में फिरे उर्फ धीरेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते थे। वह भाजपा समर्थक थे। वहीं गांव निवासी दर्शन और मांगेराम समाजवादी पार्टी के समर्थक हैं। 15 अप्रैल की शाम को धीरेंद्र की दर्शन समेत अन्य से लोकसभा चुनाव में हार-जीत को लेकर बहस हो गई थी। दोनों पक्ष में हुई बहस ने तूल पकड़ लिया। विवाद बढ़ने पर दर्शन पक्ष ने धीरेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल धीरेंद्र को कस्बे के ही रेलवे रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दर्शन, मांगेराम, आजाद और रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामले में मांगेराम और दर्शन को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि जबकि आजाद व रोहित फरार हो गए थे। इधर अस्पताल में भर्ती धीरेंद्र की हालत गंभीर हो गई। दो दिन पहले उन्हें निजी अस्पताल से कासना स्थित राजकीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। धीरेंद्र की मौत की खबर पहुंचते ही माहौल संवेदनशील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार के मुताबिक मामले में फरार दो आरोपियों आजाद और रोहित की तलाश जारी है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि गांव में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस लगातार गश्त कर हालात पर नजर रख रही है।


कंबोडिया के बाद थाईलैंड और नेपाल बना साइबर ठगी का अड्डा
कंबोडिया के बाद अब थाईलैंड और नेपाल भी साइबर ठगी का अड्डा बन गया है। इन देशों में बैठे जालसाज भारतीय सिम कार्ड से फोन कर साइबर ठगी कर रहे हैं। कंबोडिया के साथ इन दोनों में देशों में भी भारतीय सिम कार्ड की मांग बढ़ गई है। नोएडा एसटीएफ की ओर से साइबर फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किए गए नेपाली नागरिक सुनील खड़का से पूछताछ में इस तरह के कई अहम खुलासे हुए हैं। एसटीएफ की टीम गिरोह से जुड़े अन्य जालसाजों का पता लगा रही है। इसी मार्च में बिसरख पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए चीन के नागरिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि कंबोडिया में बैठे आरोपी साइबर जालसाजी का गिरोह चला रहे हैं। जांच में यह बात सामने आई थी कि कंबोडिया में भारतीय सिम कार्ड से देश के अलग-अलग शहरों में कॉल कर लोगों से ठगी की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed