फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP should tell who is the CM face: AAP

भाजपा बताए कौन है सीएम चेहरा : आप

Tue, 14 Jan 2025 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
BJP should tell who is the CM face: AAP
संजय सिंह ने कहा- बिना दूल्हे की बरात लेकर भाजपा कहां जा रही है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बढ़ते सियासी पारे के बीच आप ने भाजपा पर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हमला तेज कर दिया है। मंगलवार को आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा से मुख्यमंत्री चेहरे का नाम पूछा।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रमेश बिधूड़ी को खुली बहस की चुनौती दी थी। साथ ही, उनका विजन पूछा था। सूत्रों से पता चला कि भाजपा में रमेश बिधूड़ी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहा है तो केजरीवाल ने प्रेसवार्ता की। इसके बाद से भाजपा में झगड़ा शुरू हो गया। कई नेता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। अब पता चल रहा है कि बिधूड़ी कह रहे हैं कि वह भाजपा के सीएम चेहरा नहीं है। अगर बिधूड़ी सीएम चेहरा नहीं है तो भाजपा को बताना चाहिए कि उनका दूल्हा कौन है। बिना दूल्हे की बरात लेकर भाजपा कहां जा रही है। अगर बिधूड़ी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है तो फिर भाजपा का चेहरा कौन है, यह दिल्ली और देश की जनता जानना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article