फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP questions Kejriwal's claim, says story fabricated

Noida News: केजरीवाल के दावे पर भाजपा के सवाल, कहा- कहानी मनगढ़ंत

Tue, 14 Jan 2025 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
BJP questions Kejriwal's claim, says story fabricated
प्रेसवार्ता में सांसद मनोज तिवारी ने कहा - पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल झूठ के बादशाह हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वे जिस तरह से भाजपा के खिलाफ पैसे, कंबल, चादर व गोल्ड चेन बांटने की मनगढ़ंत कहानी सुना रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि वे झूठ के बादशाह हैं।

केजरीवाल की बातें सुनकर ऐसा लगता है कि शराब माफिया के साथ मिलकर जो साठगांठ की है, उसका असर अभी है। इनके मंत्री और विधायक भी जांच एजेंसी के दायरे में हैं। स्कूल, शराब व बस घोटाले में सवाल पूछे जा रहे हैं कि वे कितने में बिके। दिल्ली को बर्बाद करने में केजरीवाल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। महिलाओं से फिर से झूठ बोलने का काम कर रहे हैं, क्योंकि पंजाब में किया गया वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ। वहीं, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि केजरीवाल ने राजनीतिक आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन खो दिया है। वे घबराए हुए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं लग रहा था। उनकी बातें अजीब लग रही थीं। उन्हें आराम की जरूरत है। कहीं फिर से खांसी अटैक न हो जाए, उन्हें उचित दवाएं लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article