फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP MLAs busy in unraveling the layers of CAG report

Noida News: सीएजी रिपोर्ट की परतें खोलने में जुटे भाजपा विधायक

Thu, 27 Feb 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
BJP MLAs busy in unraveling the layers of CAG report
कपिल मिश्रा ने कहा- केजरीवाल जहां हाथ लगाते थे, वहीं भ्रष्टाचार होता था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा सत्र के दौरान सीएजी रिपोर्ट की परत दर परत खोलने में सत्ता पक्ष के नेता जुटे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आक्रामक तेवर अख्तियार किए हैं। बृहस्पतिवार को दोनों ने विधानसभा में दावा किया कि 10 साल में सीएजी की कोई भी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार ने विधानसभा में पेश नहीं की।
वहीं, मंत्री कपिल मिश्रा ने सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान कहा कि घोटालों की सूची इतनी बड़ी है कि इसे खोलते-खोलते कई दिन निकल जाएंगे, झाड़ूवाला ही दारूवाला है। केजरीवाल जहां हाथ लगाते थे, वहीं भ्रष्टाचार होता था। सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा पहले हो जानी चाहिए थी। वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं कि पहले ही सत्र में रिपोर्ट को पेश किया और सच सभी के सामने आ गया। अब एक-एक कर सारी रिपोर्ट आएंगी। आप विधायकों के निलंबन पर उन्होंने कहा कि नियमों को मानना व पढ़ना चाहिए। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया वाला जमाना गया। कोई भी सदन में आएगा और तमाशा करेगा, यह नहीं होगा। सदन में दिल्ली के मुद्दों की चर्चा होगी।
विज्ञापन

‘आप नेता भ्रष्टाचारियों को भारत रत्न दिलाना चाह रहे थे’
भाजपा विधायक अभय वर्मा ने कहा कि आप नेता इसी विधानसभा में कहते थे कि शिक्षा और स्वास्थ्य की क्रांति लाने वाले मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन को भारत रत्न देना चाहिए। सीएजी रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि आप नेता अपने भ्रष्टाचारियों को भारत रत्न दिलाना चाह रहे थे। अब वह दिन गया। भ्रष्टाचार की कलाई खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया : शिखा राय
विधायक शिखा राय ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट में दिल दहला देने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट में स्पष्ट है कि आप ने गुणवत्ता से कैसे समझौता किया। लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया गया। सीएजी रिपोर्ट में आप सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। दिल्ली में जनता के टैक्स का पैसा किस तरह बर्बाद किया गया, यह रिपोर्ट में साफ उजागर हुआ है। नई शराब नीति में केवल लाभ को प्राथमिकता दी गई, जबकि जनहित को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। इसका नतीजा घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, महिलाओं पर अत्याचार और कर्ज में डूबे परिवारों के रूप में सामने आया।
2000 कैमरों को भुगतान हुआ, 40 ही लगे : ओपी शर्मा
विधायक ओपी शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार करने में आप-दा का कोई मुकाबला नहीं है। विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में 2000 कैमरों का भुगतान हुआ, लेकिन 40 कैमरे लगाए गए। ये गबन, घोटाला, बेईमानी, भ्रष्टाचार किसने किया? इसकी जांच होनी चाहिए। चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि आप का एक-एक पाप उजागर हो रहा है। विधानसभा में पानी माफिया पानी बेचते हैं। कोविड जैसी महामारी के दौरान दिल्ली वालों को उनके हाल पर छोड़ केंद्र सरकार के दिए पैसों से केजरीवाल सरकार अपनी तिजोरी भर रही थी।

भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी आप : सतीश उपाध्याय
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि सीएजी रिपोर्ट के साथ ही ऐसा सत्य भी आप के सामने लाया गया है, जो केजरीवाल के चेहरे को भी पूरी तरह से उजागर करने वाला है। उन्होंने खुद को ईमानदार और पारदर्शी कहा था, लेकिन आज पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है। कैग रिपोर्ट में दिल्ली की नई शराब नीति में हुए गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को उजागर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article