Mahadev App Case: BJP नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सीएम बघेल को महादेव ऐप पर घेरा, ED ने एक्शन लिया... आपने नहीं
बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार केंद्र सरकार के पास नहीं है। राज्य सरकार के पास इस एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महादेव बेटिंग ऐप को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बयान पर बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने निशाना साधा। मीडिया से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता सिद्धार्थ नाथ ने महादेव बेटिंग ऐप के मामल में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बयान पर करारा जवाब दिया। बीजेपी नेता ने बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार के पास इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने की अथॉरिटी नहीं है।
#WATCH | Noida, UP | On Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel's statement regarding Mahadev betting app, BJP leader Sidharth Nath Singh says, "Central govt doesn't have to authority to ban this app. The state government has the authority to prohibit this application. Telangana, Andhra… pic.twitter.com/aE0kWP3NNe
— ANI (@ANI) October 22, 2023
उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों ने ऐसे सट्टेबाजी अनुप्रयोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है। आपकी सरकार भी ऐसा कर सकती हैं। आपने दो एफआईआर दर्ज की। ईडी ने बाद में कार्रवाई की। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई कर रही है। आपके करीबी सहयोगी विनोद वर्मा जेल में हैं। आपने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से बाद में कार्रवाई हुई। आपको अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए।