फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BJP leader accused of pressure to change religion

भाजपा नेता पर धर्म परिवर्तन के दबाब का आरोप

Sat, 18 Dec 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP leader accused of pressure to change religion
नूंह। भाजपा नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन पर नूंह वार्ड 13 निवासी दीपक अरोड़ा पुत्र जगननाथ ने धर्मपरिवर्तन का दबाव देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता दीपक अरोड़ा ने 17 दिसंबर को सीएम, डीसी और एसपी को डाक द्वारा शिकायत भेज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बीजेपी नेता का कहना है उनपर लगाए गए आरोप झूठे हैं, उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि मैंने तैय्यब हुसैन पुत्र फजरूदीन निवासी मेवली के मार्फत जाहिद हुसैन के साथ करीब 1400 गज जमीन का सौदा करीब 93 लाख रुपये में सितंबर 2021 में तय किया था। जिसके बाद 83 लाख रुपये चेक, आरटीजीएस व नकद भुगतान आदि द्वारा किया। 10 लाख राशि रह गई जोकि जाहिद हुसैन द्वारा भूमि के मूल मालिक को देने थे। इस बीच जाहिद हुसैन ने नकद राशि प्राप्त न करने का हवाला देते हुए 43 लाख की राशि बकाया बताते हुए कुछ दिन पहले एसपी कार्यालय में शिकायत दी। 16 दिसंबर को मैं, मेरा भाई गौरव और तैय्यब हुसैन दोपहर को एसपी कार्यालय में पहुंचे और अपने बयान दर्ज कराए। शाम 6 बजे जाहिद हुसैन नूंह बस स्टैंड मिले तो मैंने कहा हमने कोई बुरा तो नहीं किया जो हमारे खिलाफ एसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसपर जाहिद हुसैन ने उनसे धर्मपरिवर्तन करने की बात कही। उन्होंने एक दिन का समय दिया और बीजेपी नेता होने के नाते जान से मारने की धमकी भी दी। इस बारे में भाजपा नेता जाहिद हुसैन का कहना है कि यह सब झूठ है और बदनाम किया जा रहा है। ऐसा कुछ भी नहीं है। जो सौदा हुआ उसके हिसाब से तैय्यब हुसैन, दीपक अरोड़ा व अन्य जिनके नाम इन्होंने कुछ एग्रीमेंट करवाए है सबके मिलकर करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपये देने थे जबकि बयाने व एग्रीमेंट होने तक से लेकर फुल पेमेंट एग्रीमेंट के बाद अब तक मेरे पास सिर्फ 50 लाख रुपये ही खाते में आए है। शेष राशि के लिए फोन किए और चक्कर काटे, लेकिन कोई सुनवाई न करते हुए गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी। जिसको लेकर 2 दिसंबर को सिटी थाना नूंह और 8 दिसंबर को इकोनोमिक सैल एसपी कार्यालय में शिकायत दी। शिकायत देने पर ऐसे झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed