फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'BJP government failed on every front'

‘भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल’

Sun, 19 Sep 2021 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
'BJP government failed on every front'
'BJP government failed on every front'
नूंह। जिले में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से ‘किसान बचाओ, मजदूर बचाओ, खेत बचाओ’ पदयात्रा निकाली गई। यात्रा कंवरसिका, रोजका मेव, घासेड़ा, नूंह, मालब से होते हुए आकेड़ा, फिरोजपुर झिरका से पिनगवां और पुन्हाना तक पहुंची। इस दौरान आप के राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस समय किसान, मजदूर और व्यापारी सहित सभी वर्ग के लोग काफी परेशान हैं। बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार को सत्ता में रहने को कोई अधिकार नहीं है। सभी वर्गों के लोगों के हितों के लिए उनकी पार्टी द्वारा यह पदयात्रा निकाली जा रही है। इसके तहत लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार के काले कारनामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर नूंह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद उसमान कैराका, शहीद अहमद, नियामत हुसैन, इकबाल बेसर, मोहम्मद असलीम, जहीर खान, अरूण तंवर, चमन राजपूत व अंसार अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, फिरोजपुर झिरका में राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों पर केंद्र सरकार जबरन तीन काले कानूनों को थोप रही है, जिसका प्रदेश और अन्य राज्यों के किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व देश में खत्म होता जा रहा है। कांग्रेस का अब कोई जनाधार नहीं बचा है। आगामी चुनावों में पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों में आप का वहां बेहतर प्रदर्शन रहा है। इस बार पार्टी जोरदार तरीके से वहां चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा पंजाब में कांग्रेस और हरियाणा में भाजपा की सरकार से आम जन दुखी है। दोनों प्रदेशों की जनता, भ्रष्टाचार, अराजकता और बढ़ते अपराधों से परेशान है। उन्होंने निकाय चुनावों के बारे में कहा कि आम आदमी पार्टी समुचित हरियाणा में निकाय चुनावों को सिंबल पर लड़ेगी। इस मौके पर आप के जिलाध्यक्ष जफरुदद्ीन गूमल, जिला संगठन मंत्री समय सिंह देशवाल, जिला सचिव रविंद्र डागर, जिला उपाध्यक्ष इकबाल बेसर, यूथ जिलाध्यक्ष रहीश अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed