{"_id":"62095e680dc6e51f611754f7","slug":"bjp-district-president-s-nephew-had-killed-bsp-leader-s-son-arrested-noida-news-noi6321035120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे ने की थी बसपा नेता के बेटे की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे ने की थी बसपा नेता के बेटे की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
सूरजपुर थाना पुलिस की हिरासत में हत्या करने का आरोपी (लाल टी-शर्ट)। संवाद
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बसपा के पूर्व मेरठ मंडल के कोआर्डिनेटर हरगोविंद भाटी के बेटे राहुल की हत्या भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी के भतीजे बैचलर इन फिजियोथेरेपी के छात्र प्रवेश (20) ने की थी। आरोपी ने बहन पर टिप्पणी करने व गलत नजर रखने के शक में राहुल को गोली मार दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया से मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, बाइक और खून से सने आरोपी के कपड़े भी बरामद किए हैं।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर, एडीसीपी इलामारन जी और एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पल्ला गांव निवासी राहुल भाटी (30) की हत्या कर दी गई थी। राहुल का शव मेट्रो डिपो के पास मिला था। पुलिस ने पल्ला गांव से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। इसमें एक युवक के साथ राहुल बाइक पर जाता दिखा था, जबकि राहुल की बाइक घटना के बाद पल्ला गांव के रेलवे फाटक के पास खड़ी मिली थी। राहुल ने शेयर चेट पर एक वीडियो भी शेयर किया था। एसीपी का कहना है कि वीडियो केवल पेड़ पौधों का था, लेकिन फुटेज और वीडियो से खुलासे में मदद मिली। बाइक सवार युवक की पहचान पल्ला गांव निवासी प्रवेश के रूप में हुई। प्रवेश भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी का भतीजा है। पुलिस ने रविवार को आरोपी प्रवेश को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।
घर से बुलाया और बाइक पर बैठाकर लाया
पुलिस ने बताया कि राहुल और प्रवेश में दोस्ती थी। 11 फरवरी को प्रवेश ने राहुल को घर से बुलाया और पल्ला गांव पर उसकी बाइक खड़ी करा दी। इसके बाद वह उसे बाइक पर बैठाकर ले आया। प्रवेश ने सर्दी लगने की बात कहकर राहुल को बाइक चलाने के लिए कहा। इसके बाद वह उसे मेट्रो डिपो के पास सड़क पर ले गया। इसी दौरान बाइक गिर गई और पेट्रोल की टंकी पर भी खून लग गया। राहुल ने घटनास्थल के पास 16 सेकेंड का पेड़-पौधों का एक वीडियो बनाकर शेयर चैट पर अपलोड कर दिया। आरोपी ने मौका पाकर पिस्टल से राहुल को गोली मार दी। इसके बाद घर पहुंचा और पिस्टल व खून लगे कपड़े छिपा दिए।
विज्ञापन
परिजनों के साथ घूमता रहा, पुलिस को किया गुमराह
प्रवेश वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल के परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा और रोकर दुख प्रकट करने लगा। जिस समय पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही थी, उस दौरान भी वह परिजनों के साथ मौजूद था। जब आरोपी फुटेज में राहुल को बाइक पर ले जाता दिखा तो परिजनों ने उसे पहचान कर कहा ये तो प्रवेश है। इस पर आरोपी बोला वह तो उसे छोड़कर लौट आया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।
ट्यूशन फीस मांगने पर की थी टिप्पणी
पुलिस के मुताबिक, प्रवेश ने पूछताछ में बताया है कि राहुल के बच्चे प्रवेश की बहन के पास ट्यूशन पढ़ते थे। वारदात से दस दिन पहले बहन ने प्रवेश से कहा कि राहुल से ट्यूशन के छह सौ रुपये ले लेना। प्रवेश ने राहुल से रुपये मांगे तो उसने गलत तरीके से कहा कि बहन को घर भेज देना, छह सौ की जगह एक हजार रुपये ले जाएगी। ये बात प्रवेश को चुभ गई। उसे शक हुआ कि राहुल बहन पर गलत नजर रखता है। इसी कारण उसने राहुल की हत्या करने का मन बना लिया।
--------
राहुल शालीन और विवाहित युवक था। अगर प्रवेश को राहुल पर गलत नजर रखने का शक था तो उसे परिजनाें या पुलिस से शिकायत करनी चाहिए थी। हत्या जैसी संगीन वारदात के बाद हो सकता है कि आरोपी राहुल की छवि खराब करने या फिर किसी तरीके से कानून का लाभ लेने के लिए आरोप लगा रहा हो।
- लख्मी सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष