फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Birth and death certificates are not being made in the district hospital for 15 days

जिला अस्पताल में 15 दिन से नहीं बन रहे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

Sat, 11 Sep 2021 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Birth and death certificates are not being made in the district hospital for 15 days
नोएडा। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की सेवा पिछले 15 दिनों से बंद है। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहे लोगों को परेशानी कब दूर होगी, इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को भी नहीं है। हालांकि, लोगों की सुविधा के लिए काउंटर पर नोटिस जरूर लगाया गया है, जिसमें अगले आदेश तक इस सेवा के बंद रहने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल के माध्यम से होता है। जिला अस्पताल में जन्मे बच्चों और मृत्यु के प्रमाण पत्र यहीं बनाए जाते हैं। लेकिन 28 अगस्त से प्रमाण पत्र बनाने का काम बंद पड़ा है। पोर्टल की तकनीकी खामियों की वजह से प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने की बात कही जा रही है। अस्पताल में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंच रहे लोग यहां से वहां धक्के खा रहे हैं। जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए निर्धारित काउंटर नंबर-8 को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहले आईडी हैक होने से बंद हुई थी सेवा
मार्च में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए निर्धारित पोर्टल की आईडी हैक होने की आशंका के कारण सेवा बंद कर दी गई थी। लोगों की अहम जानकारियां और सरकारी दस्तावेज के विवरण चोरी होने की आशंका जताई गई थी। उस दौरान भी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 तक स्वास्थ्य विभाग में भी नहीं बनेंगे प्रमाण पत्र
स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल रिसर्च ऑफिसर केके भास्कर ने बताया कि सीआरएस पोर्टल के माध्यम से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते हैं। इस पोर्टल के मेंटेनेंस के कारण 11 से 13 सितंबर तक प्रमाण पत्र बनाने का काम नहीं हो पाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर हर महीने एक हजार से अधिक प्रमाण पत्र जारी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed