{"_id":"66b8c8be499cf31eb90aaf51","slug":"biometric-delayed-neet-pg-exam-by-20-minutes-grnoida-news-c-1-lko1064-1986167-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बायाेमेट्रिक ने कराई नीट पीजी परीक्षा में 20 मिनट की देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बायाेमेट्रिक ने कराई नीट पीजी परीक्षा में 20 मिनट की देरी
विज्ञापन
बायाेमेट्रिक ने कराई नीट पीजी परीक्षा में 20 मिनट की देरी
- कई अभ्यर्थियों का आरोप, संस्थान ने दिया अतिरिक्त समय, परीक्षा के बाद सेक्टर- 62 में लगा लंबा जाम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पोस्टग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए रविवार को सेक्टर- 62 में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) का आयोजन किया गया। सुबह की पाली में परीक्षा देकर निकल रहे कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि बॉयोमेट्रिक प्रक्रिया देरी से कुछ की परीक्षा देर से शुरू हो पाई। हालांकि संस्थान की ओर उन अभ्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया।
परीक्षा देने के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों से अभ्यर्थी आए थे। इस वजह से ही आइऑन डिजिटल जोन के बाहर लंबी लाइन लग गई थी। परीक्षा खत्म होने के दौरान भी जाम लग गया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रही एक अभ्यार्थी ने बताया कि सुबह 9 बजे से परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन बॉयोमेट्रिक उपस्थिति लेने में बहुत समय लग रहा था। इस वजह से परीक्षा करीब 20 मिनट बाद शुरू हो पाई। हालांकि अतिरिक्त समय दिया गया था। वहीं, हरियाणा से परीक्षा देने आए अभ्यर्थी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय में परीक्षा स्थगित किए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका के चलते डर भी था। हालांकि पिछली बार की तुलना में परीक्षा थोड़ी मुश्किल लगी। एक अभ्यर्थी ने बताया कि परीक्षा को लेकर संस्था की ओर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
सेक्टर- 62 में लग गया जाम, दो मिनट का रास्ता तय करने में लगा आधा घंटा
परीक्षा देने आए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपनी गाड़ी सेक्टर-62 रोड पर ही लगा दी थी। इस वजह से परीक्षा खत्म होने के दौरान इस रोड पर जाम लग गया। तीन से चार मिनट के रास्ते को पार करने में आधे घंटे का समय लग गया। ट्रैफिक पुलिस की ओर से रास्ता खुलवाया गया।