फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   biker rider looted 1.5 lakh

बाइक सवार बदमाशों ने आढ़ती से डेढ़ लाख रुपये लूटे

Tue, 05 Nov 2019 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
biker rider looted 1.5 lakh
नूंह। बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार सुबह शहर के एक आढ़ती पर हमला कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात का विरोध करने पर बेखौफ बदमाशों ने आढ़ती के सिर पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। घायल आढ़ती का इलाज नलहड़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक किसी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार अनिल कुमार के पिता धर्मसिंह नूंह शहर की सब्जीमंडी में आढ़ती हैं। हर दिन की तरह वह मंगलवार की सुबह भी अपनी आढ़त नंबर 17 पर बैग में नकदी व कागजात लेकर जा रहे थे। जैसे ही बड़ी मस्जिद की गली में पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके हाथ से बैग छीनने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने बैग को अपने हाथों में कसकर पकड़ लिया। बदमाशों ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर बैग को छीन कर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी जैसे ही उनके परिजनों और शहरवासियों को लगी तो उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को फोन किया। मामले की जानकारी पाकर सिटी थाना एसएचओ जगराम, सदर थाना एसएचओ महेंद्र सिंह के अलावा डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार घटनास्थल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में नूंह सिटी थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की जांच की जा रही है। शहर में पीसीआर, राइडर गश्त के अलावा पैदल गश्त भी बढ़ाई गई है जिससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed