फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike riders robbed phone from Haryana Bhawan official, injured

हरियाणा भवन के अधिकारी से बाइक सवारों ने लूटा फोन, चोटिल

Fri, 04 Feb 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bike riders robbed phone from Haryana Bhawan official, injured
नोएडा। ऑटो में सवार होकर बुधवार रात मोरना गांव में दोस्त से मिलने जा रहे हरियाणा भवन में तैनात अधिकारी से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने बदमाशों को दबोचने का प्रयास तो ऑटो से गिरकर घायल हो गए। ऑटो चालक ने उन्हें कैलाश अस्पताल में पहुंचाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोरना गांव निवासी अक्षय शर्मा दिल्ली के हरियाणा भवन के सूचना निदेशक कार्यालय में सलाहकार हैं। देर रात वह मेट्रो स्टेशन सेक्टर-16 पर उतरे थे। यहां से वह मोरना गांव निवासी दोस्त श्याम कौशिक से मिलने के लिए ऑटो में सवार हुए। उनके हाथ में फोन था। इस बीच पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में अक्षय ऑटो से सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

ऑटो चालक ने उन्हें उठाया तब तक बदमाश दिल्ली की ओर फरार हो गए। ऑटो चालक ने अक्षय को कैलाश अस्पताल में पहुंचाया। अक्षय को फ्रैक्चर सहित अन्य जगह चोट लगी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed