फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bike riders molesting young women who walk in the morning

सुबह सैर करने वाली युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे बाइक सवार

Thu, 08 Apr 2021 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bike riders molesting young women who walk in the morning
नोएडा। शहर में बाइक सवार बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अब तक सुबह सैर करने वाली महिलाओं के साथ चेन और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाएं हो रही थीं। वहीं, अब बदमाश सुबह सैर करने वाली युवतियों और महिलाओं से छेड़खानी कर रहे हैं। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली एक युवती ने ट्वीट कर बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि मामले में फेज-3 कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस कमिश्नर को टैग कर ट्विटर पर शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि वह फेज-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित एक हाई प्रोफाइल सोसाइटी में रहती है। बुधवार को 1:36 बजे मामले को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद पुलिस कमिश्नरेट ने युवती से घटनास्थल के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन

बाद में कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से जवाब दिया गया कि फेज-3 कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले में कार्रवाई का आदेश दिया गया है। फिर वुमेन पावर लाइन 1090 यूपी के ट्विटर हैंडल से भी कड़ी कार्रवाई के लिए कहा गया है। इसके बाद कॉल 112 के ट्विटर हैंडल से पीड़िता का मोबाइल नंबर मांगा गया। वहीं, सोसाइटी के रेजिडेंट फोरम की तरफ से बताया गया कि मामले में शिकायत नहीं ली गई है। सेंट्रल जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि मामले की शिकायत ट्विटर के माध्यम से की गई है। इसकी जांच की जा रही है। पीड़िता से संपर्क कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदारी बचाने के चक्कर में छिपा रहे अपराध
एक तरफ पुलिस कमिश्नर ने महिलाओं के साथ अपराध व स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए थानेदारों व अधिकारियों को खुली छूट दे रखी है। इस आदेश के बाद भी कई थाना क्षेत्रों में लगातार घटनाएं हो रही हैं। कई थानेदार अपराधों को रोकने के बजाय छिपाने में लगे हैं। जब तक स्नेचिंग, मोबाइल लूट जैसे स्ट्रीट क्राइम मीडिया या सोशल मीडिया में नहीं आता है, तब तक इसे थाना स्तर पर निपटाने का प्रयास किया जाता है। इस बारे में भी लोग सोशल मीडिया पर शिकायत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed