{"_id":"628fe2997fc38262342b3456","slug":"bike-riders-looted-3-42-lakh-from-the-collection-agent-noida-news-noi6507942100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्शन एजेंट से बाइक सवारों ने 3.42 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्शन एजेंट से बाइक सवारों ने 3.42 लाख लूटे
विज्ञापन
जेवर। दयानतपुर गांव के पास बृहस्पतिवार शाम टैक्सी में सवार कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार बदमाशों ने करीब 3.42 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने टैक्सी चालक को कार से टक्कर मारने की बात कहकर रोका और कलेक्शन एजेंट की कनपटी पर तमंचा लगाकर वारदात अंजाम दी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
पुलिस के अनुसार, सिकंदराबाद निवासी टैक्सी चालक अमित कुमार व कलेक्शन एजेंट अमित लोधी बृहस्पतिवार सुबह सिकंदराबाद की गर्ग ट्रेडर्स के रुपये एकत्र करने निकले थे। दोनों गुलावठी, बुलंदशहर, खुर्जा, जहांगीरपुर व अंत में जेवर से रुपये लेकर जेवर-रबूपुरा मार्ग से सिकंदराबाद लौट रहे थे। रास्ते में दयानतपुर गांव के समीप रजवाहे की पटरी पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए कार को रोक लिया। जब तक दोनों कुछ समझ पाते बदमाशों ने बाइक से उतरकर अमित की कनपटी पर तमंचा लगाकर 3,42,777 रुपये लूट लिए।
डीसीपी मीनाक्षी कात्यान ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के जल्द खुलासे के लिए दो टीमें व एक जोनल टीम गठित की गईं हैं। कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पुलिस को मिले हैं घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।