{"_id":"60983aa08ebc3ebf1a28a9ae","slug":"bike-rider-shot-dead-grnoida-news-noi5810671131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। बहलोलपुर गांव में बाइक सवार युवक की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाले आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं और उनसे किसी बात की रंजिश चल रही थी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस इस मामले में आरोपियों का ही सहयोग कर रही है। डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
मूलरूप से आरा बिहार निवासी अशोक सिंह बहलोलपुर गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह एमिटी विश्वविद्यालय में एडमिन विभाग में कार्यरत हैं। शनिवार को घर में 21 वर्षीय बेटा अजय सिंह बहन के साथ था। रात करीब 8 बजे वह शेविंग कराकर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर अमन और निक्की यादव ने साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और मारपीट करते हुए सिर में गोली मार दी। इससे अजय की मौत हो गई। अजय दिल्ली हाईकोर्ट में एक वकील के साथ काम करता था। फिलहाल, लॉकडाउन में वह अमेजन कंपनी के लिए काम कर रहा था। वह्रीं नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अगर स्थानीय चौकी स्तर से इसी लापरवाही की बात सामने आती है तो जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
आज दादा की दसवीं थी, शनिवार को पोता भी चला गया
अजय के पिता अशोक सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल को बेटी की गुरुग्राम में शादी थी। अगले दिन ही पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद अधिकतर घरवाले अंतिम संस्कार के बाद गांव चले गए थे। रविवार को अजय के दादा की दसवीं थी। इससे पहले अजय की हत्या कर दी गई। उनके परिवार पर पहाड़ जैसा दुख आ गया है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप
परिजनों ने बहलोलपुर चौकी और स्थानीय पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि यह दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था और जनवरी में भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। वहीं ,पीड़ित पक्ष का कहना है कि कई बार इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई थ्री, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब हत्या हो जाने के बाद भी पुलिस आरोपी पक्ष को नहीं पकड़ पा रही है।