{"_id":"61802e07f34a0b4654526b89","slug":"bike-rider-death-mewat-news-noi613753210","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। नगीना-होडल मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुन्हाना के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुन्हाना होडल रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक सिंगार गांव निवासी मृतक नूर मोहम्मद बाइक से घरेलू सामान खरीदने के लिए पुन्हाना बाजार आया था जब वो सामान खरीदकर अपने घर जाने लगा तो पुन्हाना सीएचसी के पास एक इको कार से बाइक की टक्कर हो गई और बाइक सवार नूर मोहम्मद सड़क पर गिर गया। सिंगार गांव की ओर से आ रहा ट्रैक्टर नूर मोहम्मद के ऊपर से निकल गया। इसके बाद नूर मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेडा के अलआफिया अस्पताल भेज दिया। जांच अधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चालक की तलाश की गिरफ्तार कर लिया जाएगा