फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bike caught in rule breaking, chalan sent to car owner

दोपहिया ने तोड़ा नियम, कार मालिको भेजा चालान

Wed, 14 Oct 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
bike caught in rule breaking, chalan sent to car owner
दोपहिया ने तोड़ा नियम, कार मालिक को भेजा चालान
विज्ञापन

नोएडा। गलत चालान की शिकायतों का सिलसिला फिर से बढ़ने लगा है। चालान की कॉपी लेकर वाहन स्वामी ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम के चक्कर लगा रहे हैं या फिर ट्वीट कर शिकायत कर रहे हैं। बुधवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया है। वाहन स्वामी ने ट्रैफिक पुलिस पर गलत चालान काटने का आरोप लगाया है। वाहन स्वामी का कहना है कि उनके पास कार है, लेकिन चालान पर बिना हेलमेट दोपहिया चलाने का अपराध अंकित किया गया है। ग्रेटर नोएडा निवासी एक व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस को बताया कि उनके पास नोएडा नंबर की कार है। 29 अगस्त को कटे चालान की जानकारी उन्हें मिली तो वह भी हक्का-बक्का रह गए। दरअसल, चालान पर उनके कार की डिटेल लिखी है, जबकि फोटो किसी अन्य नंबर की बाइक का लिखा है। वाहन का ऑनलाइन चालान स्टेटस चेक किया तो पता चला कि बिना हेलमेट लगाए दोपहिया चलाने पर 500 रुपये का चालान काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed