फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bharat Band : Punhana-Pingwaan borders sealed

भारत बंद : पुन्हाना-पिनगवां की सीमाएं सील

Mon, 07 Dec 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bharat Band : Punhana-Pingwaan borders sealed
तावडू में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : Mewat
भारत बंद : पुन्हाना-पिनगवां की सीमाएं सील
विज्ञापन

नूंह/पुन्हाना। 8 दिसंबर के भारत बंद के लिए प्रशासन भी कमर कसकर तैयार है। हरियाणा के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने सोमवार को राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने जिलों में जरूरत के अनुसार ट्रैवल एडवाइजरी जारी करने को कहा, ताकि आम लोगों को परेशानी न हों। साथ ही कहा गया कि जो भी एसोसिएशन बाजार खोलना चाहे, उसे पूरी तरह सुरक्षा दी जाए। सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी जबरदस्ती न कर पाए। अफवाहें फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर पूरी नजर रखी जाए। उधर, स्थानीय प्रशासन ने पुन्हाना और पिनगवां से लगने वाली उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीमाएं सील कर दी हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों में आवश्यक सेवाएं बाधित न होने दें। कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मुख्य सचिव से कहा कि जिले में बंद का ज्यादा असर नहीं रहेगा। बाजार, पट्रोल पंप खुले रखने के लिए एसोसिएशनों से बात हो चुकी है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने मुख्य सचिव से कहा कि केवल दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सावधानी बरतनी होगी। उसकी लिए व्यापक तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान का कोई भी आंदोलनकारी जिले के बैरियर से आगे नहीं बढ़ने पाए। नाकों पर बैरिकेड, क्रेन, हाईटरा, कंटेनर आदि का इंतजाम पहले ही कर लिया जाए। बिजली, पानी, स्वास्थ्य व परिवहन विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों पर पूरा ध्यान रखें, ताकि समय पर कोई परेशानी न हो। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से अस्थायी शौचालयों के इंतजाम करने को कहा। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को चौकस रहने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने तैनात किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट
पुन्हाना। राजस्थान और उत्तर प्रदेश से लगती सीमाओं व रास्तों को पूरी तरह सील कर वहां भारी पुलिस बल तैनात कर डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एसडीएम कुलबीर सिंह ढाका ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट गांवों से गुजरने वाली सड़कों पर नजर रखेंगे। हर गांव की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उपमंडल के 114 गावों के 238 नंबरदारों को भी अलर्ट किया गया है। वे एसडीएम को पल-पल की सूचना देंगे। उधर, पुन्हाना अनाज मंडी के प्रधान मंगतराम ने कहा कि व्यापारी बंद का समर्थन कर रहे हैं। इसलिए पुन्हाना और पिनगवां मंडी पूरी तरह बंद रहेंगी। उन्होंने बाजार बंद रखने की भी अपील की है। एसडीएम और डीएसपी पूरे दिन संयुक्त दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि सुनहेड़ा बॉर्डर, बिछौर व नीमका गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। हर नाके पर विभिन्न विभागों के एसडीओ, फोरेस्ट रेंजर को डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। पुन्हाना के बीडीपीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को पुन्हाना-पिनगवां, पुन्हान-होड़ल, पुन्हाना-जुरहेड़ा, पुन्हाना-बीवां, पुुन्हाना-लुहिंगाकलां, पुन्हाना-कोट व पुन्हान-शिकरावा रोड पर डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सभी धर्म गुरुओं, किसान नेताओं, सामाजिक लोगों, अनाज व सब्जी मंडी प्रधानों से आग्रह किया गया है।

अशांति फैलाने वालों पर सख्ती करने के निर्देश
नूंह। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अधीनस्थों से कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाकर रखें, ताकि जिले में कोई अप्रिय घटना न हो। बिजली, पानी, दूध और सब्जी आदि आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही न रुकने पाए। जिले की सीमा तावडू व फिरोजपुर झिरका खंड से दूसरे राज्यों के किसानों के आने की आशंका है। यहां प्रबंध सख्त रहने चाहिए। सभी एसडीएम आज ही हलके के विधायक, गणमान्य लोगों और पंच-सरपंचों से बातचीत करें। जिले में भारत बंद को देखते हुए पहले से ही धारा 144 लागू है। बंद के दौरान सरकारी संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाने के लिए लोगों को समझाएं। अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं और मुकदमे दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed