फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhakiyu took out the tricolor march, jammed for 10 kilometers

Noida News: भाकियू ने निकाला तिरंगा मार्च, 10 किलोमीटर तक लगा जाम

Sat, 12 Aug 2023 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu took out the tricolor march, jammed for 10 kilometers
फोटो
विज्ञापन

---------------

भाकियू ने निकाला तिरंगा मार्च, 10 किलोमीटर तक लगा जाम
किसानों की समस्याओं के लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन की ओर से शुक्रवार को तिरंगा मार्च निकाला गया। जिला अध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर इसमें शामिल हुए। इसके कारण कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। एक्सप्रेसवे पर एक घंटे के दौरान लगभग 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान स्कूली बच्चों की बस, एंबुलेंस समेत वाहन फंसे रहे।

शुक्रवार को ट्रैक्टर तिरंगा मार्च मंदिर सलारपुर, मेट्रो स्टेशन 81 नोएडा, सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन, हनुमान मंदिर बरोला हाजीपुर, एक्सप्रेसवे महामाया फ्लाईओवर, दलित प्रेरणा स्थल होते हुए अट्टा फ्लाईओवर की तरफ अंडरपास से कैंब्रिज स्कूल होते हुए सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। सिटी मजिस्ट्रेट को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराते हुए किसानों ने ज्ञापन सौंपा। तिरंगा मार्च निकालने को लेकर सुरक्षा और जाम को नियंत्रण करने के लिए पुलिस तैनात की गई थी। लेकिन किसानों की भीड़ के आगे पुलिस वेबस नजर आई। तिरंगा मार्च निकल जाने के बाद जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तकरीबन आधे घंटे के बाद जाम खुल सका। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, रोहित भाटी, धीरेश नंबरदार, सुमित तवर, भरत प्रधान, रविंद्र भगत, सुभाष भाटी, चरण सिंह भाटी, धनंजय भड़ाना, सचिन अवाना, गोपाल अवाना, कृष्ण भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed