{"_id":"61cc827fe39481251d26c73a","slug":"befriended-facebook-by-becoming-a-foreign-citizen-and-cheated-42-lakhs-noida-news-noi6240447129","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी नागरिक बनकर फेसबुक से दोस्ती की और 42 लाख ठग लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी नागरिक बनकर फेसबुक से दोस्ती की और 42 लाख ठग लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। फेसबुक पर महिला ठग ने विदेशी नागरिक बनकर एक महिला से दोस्ती की और महंगे उपहार, जूलरी भेजने के नाम पर 42 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-45 निवासी वंदना चौहान का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसकी एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। महिला खुद को विदेशी नागरिक बताती थी। मोबाइल पर बातचीत के दौरान महिला ने वंदना के घर का पता मांगा और कुछ उपहार भेजने की बात कही। पांच दिन बाद महिला ने आरती बनकर वंदना को फोन किया और मुंबई पोस्ट ऑफिस से बात करने का दावा किया। आवाज बदली होने से वंदना उसे पहचान नहीं पाई। आरती ने वंदना से कहा कि उसका विदेश से एक पार्सल पोस्ट ऑफिस में आया है जिसमें लाखों की जूलरी, महंगी घड़ियां, मोबाइल और करीब 55 लाख रुपये हैं। सामान भेजने के लिए कुछ कागजी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
इसके बाद आरती ने वंदना से कस्टम ड्यूटी, वस्तु एवं सेवा कर, फाइल चार्ज समेत अन्य नाम से कई बार में 42 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। कई दिन बाद भी जब पार्सल नहीं आया तो वंदना ने आरती को कॉल करना शुरू किया। कई दिन तक तो आरती आश्वासन देकर टरकाती रही। जब वंदना ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरती ने फोन बंद कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत की। बता दें कि एक माह पहले अवकाशप्राप्त सैन्य अधिकारी की पत्नी से भी इसी तरह 30 लाख रुपये की ठगी की गई थी।
विज्ञापन
लहंगा बेचने का झांसा देकर महिला अधिकारी से 10 हजार ठगे
महिला ठग ने केंद्रीय शिक्षा विभाग में तैनात महिला अधिकारी को लहंगा बेचने का झांसा देकर 10 हजार रुपये ठग लिए। सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र निवासी ममता तकनीकी विभाग में राष्ट्रीय सलाहकार हैं। फेसबुक पर उनकी एक महिला से पहचान हुई थी। महिला ने फेसबुक मार्केट एप से लहंगा बेचने के लिए पोस्ट की थी। पहले तो एप और फिर मोबाइल पर महिला की ममता से लहंगा खरीदने की बात होने लगी। महिला ने कुछ पैसे भेजने की बात कहकर एक लिंक भेज दिया। ममता ने जैसे ही लिंक ओपन किया तो खाते से 10 हजार रुपये कट गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।