{"_id":"6904b1e931b0f9cf170dccb5","slug":"before-the-match-the-teams-of-up-and-railways-sweated-it-out-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79295-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुकाबले से पहले यूपी और रेलवे की टीमों ने जमकर बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुकाबले से पहले यूपी और रेलवे की टीमों ने जमकर बहाया पसीना
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 2 से 5 नवंबर तक चार दिवसीय टेस्ट मैच खेला जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए पहुंची उत्तर प्रदेश और रेलवे की क्रिकेट टीमों ने शुक्रवार को मैदान में खूब पसीना बहाया। यूपी टीम के खिलाड़ी सुबह 10ः00 बजे से दोपहर एक बजे तक नेट में डटे रहे। रेलवे के खिलाड़ियों ने सुबह 11ः00 बजे से अभ्यास शुरू किया। सभी ने कैचिंग का भी अभ्यास किया। शनिवार को दोनों टीमें सुबह के पहले सत्र में फिर अभ्यास करेंगी।
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 2 से 5 नवंबर तक यूपी व रेलवे के बीच चार दिवसीय टेस्ट मैच खेला जाएगा। मैच से पहले तैयारियों को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को स्टेडियम में बने नेट पर पसीना बहाया। उत्तर प्रदेश की टीम सुबह करीब 9ः30 बजे के करीब ग्रेटर नोएडा। मैदान में पहुंची और 10 बजे से अभ्यास किया। सभी बल्लेबाजों ने कोच उमंग शर्मा के नेतृत्व में अभ्यास किया। टीम के कप्तान समीर रिजवी ने अपने स्वाभाविक खेल के अनुसार नेट पर ही लंबे शॉट लगाए।
अंडर-19 इंडिया टीम के कप्तान रह चुके सहारनपुर के मोहम्मद अमान, मेरठ के रितुराज शर्मा, गाजियाबाद के स्वास्तिक चिकारा आदि ने प्रैक्टिस किया। गेंदबाजी में अजय कुमार और विजय कुमार ने अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को सोचने के लिए मजबूर किया। उनके अलावा तेज और स्पिन गेंदबाजों ने खूब अभ्यास किया। दोनों टीम शनिवार को मैदान की अभ्यास पिच पर अभ्यास करेंगी।
विज्ञापन
समीर रिजवी व आदर्श सिंह पर रहेंगी नजर
मेरठ में हुए दूसरे मैच में कर्नाटक ने यूपी टीम को 76 रन से पराजित किया लेकिन उसमें यूपी के आदर्श सिंह (62 रन) की पारी खेली थी। समीर रिजवी ने पहले मैच में हिमाचल प्रदेश टीम के खिलाफ 96 रनों की पारी खेली। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों से जिले के दर्शकों को एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।