फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Before the blast in Twin Towers, a wall of containers will be built in the Emerald Court

ट्विन टावर में ब्लास्ट से पहले एमराल्ड कोर्ट में बनेगी कंटेनरों की दीवार

Fri, 04 Mar 2022 02:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 02:22 AM IST
विज्ञापन
Before the blast in Twin Towers, a wall of containers will be built in the Emerald Court
नोएडा। ट्विन टावर के पास स्थित एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी की सुरक्षा के लिए एडिफिस कंपनी ने कंटनेर से दीवार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। साउथ अफ्रीका से आए दो विशेषज्ञ इंजीनियरों ने सोसाइटी की सुरक्षा के लिए इसका सुझाव दिया है। एमराल्ड कोर्ट के बराबर में करीब 50 फीट ऊंची कंटेनर से दीवार बनाई जाएगी। दीवार के ऊपर जीओ फाइबर क्लाथ की एक ग्रीन चादर भी लगाई जाएगी। विशेषज्ञों के मुताबिक इससे टावर ध्वस्त होने से एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

एडिफिस कंपनी की ओर से पिछले दिनों टिवन टावर की थ्रीडी ब्लास्ट डिजाइन रिपोर्ट प्राधिकरण को दी थी। प्राधिकरण ने सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) के तकनीकी विशेषज्ञों के पास यह रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट के अध्ययन के बाद 6 बिंदुओं पर प्राधिकरण व कंपनी से रिपोर्ट मांगी गई है। इनमें कौन सा विस्फोटक और कितनी मात्रा में विस्फोटक छड़ लगाई जानी है। इस तरह के छह सवाल किए हैं और उनकी रिपोर्ट भी मांगी गई है।
विज्ञापन

वहीं दोनों टावर को ध्वस्त करने से पहले एमराल्ड कोर्ट और एटीएस सोसाइटी सोसाइटी के फ्लैटों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यदि किसी फ्लैट में कोई दरार भी आ रही है तो उसकी भी करीब से फोटोग्राफी कराई जाएगी। ट्विन टावर में विस्फोट होने से पहले वाइब्रेशन की जांच कराई जाएगी। तकनीकी रूप से देखा जाएगा कि जब टावरों में विस्फोट होगा तो उसकी तीव्रता कितनी होगी। इसकी तकनीकी रिपोर्ट दोनों सोसाइटी और प्राधिकरण के अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो रिक्टर स्केल से कम का होगा कंपन
ट्विन टावर में विस्फोट करने से पहले आसपास की सोसाइटी में सुरक्षा से लेकर हर तरह की गतिविधि पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। किसी भी तरह का कोई खतरा सोसाइटीवासियों को नहीं होने दिया जाएगा। उनकी सुरक्षा को लेकर सोसाइटी को वाहन समेत खाली कराया जाएगा। ट्विन टावर को गिराने के लिए जो विस्फोट लगाए जाएंगे उनसे ज्यादा कंपन नहीं होंगी। अधिकारियों के मुताबिक ट्विन टावर की गुणवत्ता 6 रिक्टर स्केल तक के भूकंप को आसानी से झेलने की है। जबकि टावर में जो विस्फोटक लगाए जाएंगे उनसे और दो रिक्टर स्केल से भी कम का कंपन होगा। उससे किसी भी सोसाइटी को नुकसान नहीं होगा।
100 करोड़ के बीमा की तैयारी शुरू
टावर ध्वस्त करने से पहले एडिफिस की ओर से एमराल्ड कोर्ट और एटीएस सोसाइटी के दो-दो टावरों का 100 करोड़ का बीमा कराया जाएगा। बीमा कराने के लिए तीन कंपनियों से बातचीत की जा रही है। एक कंपनी ने दोनों सोसाइटी का निरीक्षण कर लिया है। जल्द ही दो कंपनियों द्वारा भी सोसाइटियों का निरीक्षण कर लिया जाएगा। जो कंपनी सबसे कम पैसे में 100 करोड़ का कवर देगी उसी से बीमा कराया जाएगा।
पार्किंग से वाहनों को हटाने की मांग
एमराल्ड और एटीएस सोसाइटी ट्विन टावर से काफी नजदीक हैं। तोड़फोड़ के दौरान टावर से कोई पत्थर उछलकर पार्किंग में गाड़ियों पर गिर सकते हैं। इसे देखते हुए एडिफिस कंपनी की ओरसे सोसाइटी की एओए और प्राधिकरण को पत्र लिखकर पार्किंग में खड़ी होने वाले वाहनों को हटवाने की मांग की गई है।

एडिफिस कंपनी के अधिकारी एमराल्ड कोर्ट और एटीएस सोसाइटी के एओए एवं निवासियों के साथ जल्द ही एक बैठक करेंगे। बैठक का मकसद निवासियों के सवालों के जवाब देना है। प्राधिकरण को पत्र लिखकर बैठक कराने की अपील की गई है। - उत्कर्ष महता, अधिकारी एडिफिस कंपनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed