फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Be careful looking for life partner on matrimonial sites fraudsters are making girls victims

शादी नहीं ये साजिश करते हैं: वैवाहिक साइट पर रिश्ते ढूंढने वाले रहें सावधान, लड़कियों को शिकार बना रहे जालसाज

Tue, 27 Dec 2022 09:54 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Tue, 27 Dec 2022 09:54 PM IST
सार

साइबर जालसाज युवतियों को ठगने के लिए आकर्षक प्रोफाइल बनाते हैं। लच्छेदार अंग्रेजी बोलते हैं और हजारों डॉलर तनख्वाह बताते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ से लेकर गूगल, ट्विटर, रिलायंस जैसी कंपनियों के अधिकारी बताते हैं।

विज्ञापन
Be careful looking for life partner on matrimonial sites fraudsters are making girls victims
मेट्रीमोनियल साइट पर धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब वैवाहिक साइट पर साइबर जालसाज फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। खासकर युवतियां इस तरह की ठगी का शिकार हो रही हैं। साइबर जालसाज शादी के बहाने लड़कियों को ठगी के बंधन में बांध रहे हैं। नोएडा व ग्रेटर नोएडा में हाल के दिनों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। इनमें युवतियों से लाखों रुपया ठगा जा चुका है।

विज्ञापन

वैवाहिक साइटों पर ऑनलाइन रिश्ते तय होने का ट्रेंड बढ़ गया है। इसका फायदा साइबर जालसाज उठा रहे हैं। दरअसल, साइबर जालसाज किसी भी वैवाहिक साइट पर अपना फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं। अच्छी तस्वीर, बड़ी व विदेश की कंपनियों में बड़े ओहदे पर कार्यरत होने की जानकारी देते हैं। इसके बाद ऐसी युवतियों का प्रोफाइल तलाशते हैं जो किसी मल्टीनेशनल कंपनी या अच्छे घर से हो। इसके बाद जालसाज अपनी तरफ से बातचीत शुरू करते हैं और धीरे-धीरे युवतियों को अपने जाल में फंसा कर विदेशी गिफ्ट, कस्टम ड्यूटी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर लेते हैं। यूपी साइबर क्राइम के एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह कहते हैं कि वैवाहिक साइट के जरिये ठगी की शिकायतें लगातार आ रही हैं। ऐसे में वैवाहिक साइट पर प्रोफाइल डालने वाली युवतियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। साइट पर दोस्ती व बातचीत के आधार पर किसी तरह की जानकारी या पैसे देना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी कंपनियों के नाम पर बना रहे प्रोफाइल
साइबर जालसाज युवतियों को ठगने के लिए आकर्षक प्रोफाइल बनाते हैं। लच्छेदार अंग्रेजी बोलते हैं और हजारों डॉलर तनख्वाह बताते हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ से लेकर गूगल, ट्विटर, रिलायंस जैसी कंपनियों के अधिकारी बताते हैं। ऐसे में युवतियां इनके प्रोफाइल देखकर झांसे में आ जाती हैं और अपनी गाढ़ी कमाई लुटा देती हैं।

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी जालसाजी
कुछ साइबर जालसाज अखबारों में विज्ञापन देकर युवक व युवतियों का प्रोफाइल डालते हैं। इसके बाद जब इनका प्रोफाइल देखकर कोई भी इच्छुक युवक-युवती दिए गए नंबर पर फोन करते हैं तो बताया जाता है कि यह नंबर वैवाहिक साइट का है। अगर पांच से 20 हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराते हैं तब विज्ञापन में दिए गए युवक युवती या उसके परिजनों का नंबर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक लोग कुछ हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं और कुछ समय बाद जालसाज नंबर फिर नंबर बंद कर देते हैं।

रिलायंस कंपनी का अधिकारी बनकर 28 लाख ठगे
हाल के दिनों में नोएडा में वैवाहिक साइट पर साइबर जालसाजी करने के कई मामले सामने आए हैं। इनमें दो बड़े मामले ऐसे हैं जिनमें करीब 40 लाख रुपये का फ्रॉड हुआ है। इनमें असम राइफल्स में कार्यरत महिला सिपाही से वैवाहिक साइट पर दोस्ती की और खुद को रिलायंस कंपनी का अधिकारी बताकर 28 लाख रुपये की ठगी कर ली। दो दिन पहले एक आईटी इंजीनियर से यूएनडीपी में अधिकारी बताकर गिफ्ट के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये की जालसाजी कर ली गई।

ऐसे बरतें सावधानी
-अगर वैवाहिक साइट पर किसी से दोस्ती हुई है और उससे बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ है तो चैटिंग के दौरान अपनी सारी जानकारी न दें, खासकर निजी और बैंकिंग जानकारी देने से बचें।
- अगर बातचीत में सामने वाला आपसे गैरजरूरी सवाल करे तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है।
- वैवाहिक साइट पर मिले युवक-युवती से पहली बार मिलने जा रहे हैं तो अकेले जाने से बचना चाहिए।
- कभी भी इस तरह के मामले में मुलाकात होटल या रेस्टोरेंट में न करके किसी सार्वजनिक स्थान पर करें।
-अगर रिश्ते के लिए बातचीत के दौरान सामने वाला किसी तरह से कुछ पैसे मांगे तो फौरन उसे मना कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed