{"_id":"61be1eef92f8ed20eb38bc4c","slug":"bdpo-saw-the-road-then-knew-the-reality-noida-news-noi622111358","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीपीओ ने देखी सड़क तब जानी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीपीओ ने देखी सड़क तब जानी हकीकत
विज्ञापन
पिनगवां। स्थानीय कस्बा के वार्ड नंबर एक, दो और तीन के हजारों निवासी पिछले पांच साल से बदबूदार गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में जमा गंदे पानी की वजह से जहां लोगों का जीना दुश्वार बना हुआ है वहीं मच्छरों की भरमार से लोग बीमार हो रहे हैं। वार्ड के लोगों की शिकायत पर पुन्हाना की एसडीएम मनीषा शर्मा के आदेश पर पिनगवां के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को मौके का निरीक्षण करने और समस्या का समाधान करने का आदेश दिया। वहीं, एसडीएम के आदेश पर शनिवार को बीडीपीओ ने भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष यादव, एमबीडी बोर्ड के सदस्य जसवंत सिंह, नग्गर पंच, ग्राम सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ वार्ड में भरी गंदगी का जायजा लिया। जिसका समाधान जल्द करने का भरोसा दिया।
पिनगवां कस्बा के वार्ड निवासी नग्गर पंच, न्याज मोहम्मद, इसमाइल, हन्नी, खुरशीद, दीनदार, सुभान, हाजर खां, इसाक, हसनदीन, कासम, डॉ. गुलाम, हाकम, हाकम चंदरू आदि का कहना है कि नगीना-पुन्हाना रोड पर स्थित जामा मस्जिद के पास से एक लिंक रोड कपूर बास व राजु कत्ताल मरदसा के लिए जाता है। इसी सड़क पर वार्ड नंबर एक, दो तीन पड़ते हैं जहां पर हजारों लोग आबाद हैं। तीनों वार्डाें के गंदे पानी की निकासी के लिए जो नाला बना है वह बहुत कम है। इसलिए तीनों वार्डों का गंदा पानी खाली प्लाट और सड़क पर जमा हो जाता है। यह पानी पिछले पांच साल से जमा हो रहा है। जिसकी वजह से मच्छरों की भरमार हो गई है और पानी में बदबू बन गई है। आसपास के लोगों को मच्छर और बदबूदार पानी की वजह से घरों में रहना मुसीबत बन गया है। वार्डों के सैकड़ों बच्चे और लोग मलेरिया के शिकार हो रहे हैं।
वार्ड वासियों ने बताया कि कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी के लिए व सरपंच, डीसी, पूर्व विधायक, विधायक से सैकड़ों पर शिकायत की, उनको आश्वासन तो मिला लेकिन आज तक कोई अधिकारी उनको समस्या सुनने तक नहीं आया है। उनका कहना है कि इस रास्ते पर मंदिर, मस्जिद, मदरसा स्थित है तथा यह रास्ता करीब 10 गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन
क्या कहती हैं एसडीएम
एसडीएम मनीषा शर्मा का कहना है कि आज ही गांव के लोगों ने इस समस्या के बारे में अवगत कराया हैं। समस्या को देखने के लिए बीडीपीओ की जिम्मेदारी लगाई है। रिपोर्ट मिलने के बाद समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।