फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BBA student and brother attacked, also accused of looting

बीबीए के छात्र और भाई पर हमला, लूटपाट का भी आरोप

Tue, 24 May 2022 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
BBA student and brother attacked, also accused of looting
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र में गलगोटिया विश्वविद्यालय के बाहर बीबीए के छात्र और उसके भाई पर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमला करने के बाद लूटपाट की। दोनों भाइयों को कार से कुचलने के प्रयास का भी आरोप है। घटना में छात्र का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दादरी निवासी प्रशांत भड़ाना, महमूदपुर निवासी रीतेश कसाना, चचुला निवासी अनुराग नागर, अनुराग भाटी, हर्ष, आकाश, मनीष, शुभम, साहिल खान व राघव और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित अनिलेश राय गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीबीए का छात्र है। वह ग्रेटर नोएडा की निम्बस सोसाइटी में भाई वेदांत राय के साथ रहता है। छात्र का आरोप है कि 19 मई को वह परीक्षा देकर अन्य छात्रों के साथ विश्वविद्यालय से निकल रहा था, तभी करीब 15 युवकों ने उसे रोक लिया और पीटना शुरू कर दिया। पिटता देखकर विश्वविद्यालय प्रशासन के लोग भी आ गए। उन्होंने आरोपियों को समझाकर वापस भेज दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना अपने भाई को दी और मौके पर बुला लिया। शाम को दोनों भाई अपनी कार से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। आरोप है कि तभी रास्ते में चार कारों में सवार होकर आरोपी युवकों ने उन्हें घेर लिया। ओवरटेक कर उनकी कार को रुकवा लिया। भाई को कार से बाहर खींचकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके 15 हजार रुपये का सामान लूट लिया और फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी राधा रमण सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed