फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Basic education officers found guilty in preliminary investigation

प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए बेसिक शिक्षाधिकारी

Wed, 22 Dec 2021 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Basic education officers found guilty in preliminary investigation
नोएडा। जिले के अलग-अलग स्कूलों की कुछ शिक्षिकाओं ने सितंबर में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) धर्मेंद्र सक्सेना पर मानसिक उत्पीड़न और अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया था। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा सचिव अनामिका सिंह ने शासन को भेज दी है। मामले में आगे की जांच करने की जिम्मेदारी मेरठ मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को दी गई है। यदि उनकी जांच में भी दोष साबित होते हैं तो शासन बीएसए के खिलाफ कार्रवाई करेगा। जल्द ही शिक्षिकाओं और बीएसए के बयान दर्ज कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि बीएसए ने शिक्षिकाओं के अवकाश में मनमानी रवैया अपनाया, विरोध करने पर अभद्रता की। शिक्षिकाओं के बाल्य देखभाल अवकाश को बीएसए ने पहले बिना किसी कारण अस्वीकृत कर दिया और बाद में मनमाने तरीके से स्वीकृत किया गया। साथ ही आरोप है कि औचक निरीक्षण के नाम पर शिक्षक-शिक्षिकाओं का आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न भी किया गया। विरोध करने पर शिक्षिकाओं से अमर्यादित व्यवहार किया।
विज्ञापन

मुझ पर लगे सभी आरोप निराधार हैं। यह कुछ लोगों का षड्यंत्र है। जांच में पूरा सहयोग दिया जाएगा। - धर्मेंद्र सक्सेना, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed