फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Basic amenities still missing after 28 months; residents begin sit-in protest.

Noida News: 28 महीने बाद भी नहीं मिलीं मूलभूत सुविधाएं , निवासियों ने शुरू किया धरना

Mon, 20 Jul 2026 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Basic amenities still missing after 28 months; residents begin sit-in protest.
एमएस भोरा
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अंसल गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी के निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सोमवार से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। निवासियों ने बताया कि करीब 28 महीने पहले अपने भूखंडों के रखरखाव का शुल्क प्राधिकरण के खाते में पूरी राशि जमा करा दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद सोसाइटी में अब तक जरूरी विकास कार्य पूरे नहीं किए गए हैं। इससे लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत और मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि लंबे समय से इंतजार के बाद अब मजबूर होकर उन्हें धरने का सहारा लेना पड़ा है। पदाधिकारियो ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, जब तक धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

- हमारी मांग केवल इतनी है कि सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराई जाएं। -एमएस भोरा
- निवासियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित मांगें कई बार संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई हैं। -श्रीपाल सिंह
- यह धरना टकराव के लिए नहीं, समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखने का प्रयास है। -जतन सिंह
- सोसाइटी में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने से सभी निवासियों को राहत मिलेगी। -एस एस यादव

एमएस भोरा

एमएस भोरा

एमएस भोरा

एमएस भोरा

एमएस भोरा

एमएस भोरा

एमएस भोरा

एमएस भोरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed