फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bareilly resident, who had come to meet a woman he knew, shot himself

Noida News: परिचित महिला से मिलने आए बरेली निवासी ने खुद को मारी गोली

Thu, 04 Jul 2024 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
Bareilly resident, who had come to meet a woman he knew, shot himself
रोहिणी में फ्लैट की सीढि़यों पर मिला शव, परिचित महिला से चल रही थी अनबन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में मर्जी से जान देने की बात लिखी, सुबह बरेली से आया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-17 में बृहस्पतिवार सुबह एक फ्लैट की सीढि़यों पर बरेली यूपी निवासी सुनील ठाकुर (30) ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सुनील किसी परिचित महिला से मिलने आया था। दोनों में किसी बात पर अनबन चल रही थी।

पुलिस के अनुसार, सुनील ने कनपटी पर गोली मारी थी। पास ही पिस्टल पड़ी थी। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेज के जरिये उकी पहचान हुई। युवक ने सुसाइड नोट में जान देने के अलावा कई बातें लिखी हैं जिनकी जांच की जा रही है। सुनील बरेली में निजी कंपनी में काम करता था। जिस फ्लैट में उसका शव मिला, उसमें परिचित महिला रहती है। वह अक्सर उससे मिलने के लिए आता था। उसकी महिला से किसी बात पर अनबन चल रही थी। महिला से भी पूछताछ की गई है। दोनों के मोबाइल भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिवार वालों से भी पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed