फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bar Association advocates will be on strike on Thursday

बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहेंगे बार एसोसिएशन के अधिवक्ता

Thu, 11 Nov 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bar Association advocates will be on strike on Thursday
जिला सत्र न्यायालय परिसर में बैठक करने वाले हाईकोर्ट बेंच स्थापना संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प् - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। हाईकोर्ट बेंच की पश्चिमी यूपी में स्थापना और बृहस्पतिवार को मेरठ आ रहे मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय न मिलने से नाराज गौतमबुद्ध बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बृहस्पतिवार को विरोध स्वरूप हड़ताल पर रहेंगे। बुधवार को केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी यूपी की बैठक गौतमबुद्ध नगर जनपद दीवानी एवं फौजदारी सूरजपुर कार्यालय में हुई। बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष मनोज भाटी और सचिव ऋषि टाइगर ने इसका आयोजन कराया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता महावीर सिंह त्यागी व संचालन अधिवक्ता सचिन चौधरी ने किया। इस दौरान पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों से भी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि 17 नवंबर को हड़ताल पर रहकर नोएडा एयरपोर्ट के कार्यक्रम के विरोध की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 12 बजे आंदोलन की जानकारी प्रेसवार्ता में दी जाएगी। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री के सामने हाईकोर्ट बेंच की मांग की जाएगी। जनता के साथ इस मांग को विरोध स्वरूप सरकार के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed