फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bangladeshi gangster arrested after stopping the flight

फ्लाइट रुकवाकर बांग्लादेशी सरगना को किया गिरफ्तार

Wed, 15 Dec 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi gangster arrested after stopping the flight
आरोपियों के पास से बरामद सामान। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ ने अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना एक राज्य से दूसरे राज्य की हवाई यात्रा कर चोरी करता था। बंगलुरु की फ्लाइट रुकवाकर पुलिस ने सरगना बांग्लादेश नागरिक शहादत खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 42 वारदात को सुलझाने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी सुभान उर्फ सोनू, साहिन, जावेद अली और विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में शहादत ने खुलासा किया है कि इसी 30 मार्च को जेल से बाहर आने के बाद उसने गिरोह के साथ मिलकर सैकड़ों वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों में विजय और जावेद चोरी के माल के खरीदार हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि 17 नवंबर को जगतपुरी निवासी अशोक कुमार ने घर में चोरी की शिकायत दी थी। वारदात के समय परिवार दिल्ली से बाहर था। बदमाशों ने 5 लाख नकद और लाखों की जूलरी चोरी कर ली थी। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने करीब 200 लोगों को चिह्नित किया था। लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने 9 दिसंबर को सुभान खान उर्फ सोनू को शाहदरा से दबोच लिया। उसके पास से चोरी का माल व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में सुभान ने बताया कि वह सरगना शहादत, अरशद और साहिन के साथ मिलकर चोरी करता था।
विज्ञापन

सुभान से पूछताछ के बाद आरोपी शहादत के घर सीमापुरी झुग्गी में दबिश दी गई। हालांकि भनक लगते ही वह फरार हो गया। आरोपी हवाई जहाज की टिकट बुक कराकर बंगलुरु फरार होने वाला था। पुलिस ने हवाई जहाज रुकवाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहादत ने पुलिस को बताया कि तीसरा आरोपी साहिन पत्नी को छोड़ने के लिए शहीदनगर से झिलमिल आता है। पुलिस ने साहिन को झिलमिल से दबोच लिया। इनसे पूछताछ के माल के रिसीवर जावेद अली और विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल इसकी गिरफ्तारी से चोरी के 42 मामले सुलझे हैं।
घरों में काम करने वाली पत्नियां देती थी सूचना
शहादत की पत्नी सलमा और साहिन की पत्नी पूर्वी दिल्ली की कोठियों में घरेलू सहायिका है। इनका काम घरों में माल का पता करना होता था। पत्नी के इशारे पर मकान की रेकी की जाती थी। इसके बाद देर रात को मकान पर धावा बोल दिया जाता था। ज्यादातर बंद मकानों को निशाना बनाया जाता था। कई बार सोते हुए लोगों को बंधक बनाकर भी चोरी की जाती थी। फिलहाल साहिन व शहादत की पत्नी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
सूझबूझ दिखाकर सरगना को दबोचा
पुलिस ने सूझबूझ का परिचय नहीं दिया होता तो सरगना फरार हो जाता। पकड़े जाने के डर से शहादत ने बंगलुरु का हवाई टिकट करा लिया था। पुलिस उसके घर पहुंची तो शहादत के एयरपोर्ट जाने का पता चला। पुलिस ने फौरन आईजीआई एयरपोर्ट से संपर्क कर फ्लाइट को रुकवाकर तलाशी लेने के लिए कहा। फ्लाइट को लेट किया गया। लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। कुछ सामान की जांच का बहाना बनाकर एयरपोर्ट पर आरोपी के नाम की घोषणा कराई गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
ये आरोपी पकड़े गए
मूलरूप से बांग्लादेश निवासी शहादत नई सीमापुरी में रहता है। दिल्ली और यूपी में उसके खिलाफ चोरी के 18 मामले दर्ज हैं। उसकी पत्नी भी बांग्लादेशी है। वहीं सुभान न्यू सीमापुरी निवासी है। पहले वह एक स्कूल में चालक था। नौकरी छूटने के बाद उसने चोरी शुरू कर दी। साहिन गाजियाबाद निवासी है। उसके खिलाफ भी दिल्ली और यूपी में 24 मामले दर्ज हैं। वहीं जावेद और विजय दोनों चोरी के माल के रिसीवर हैं।

27 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी मिली
आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, बाइक, स्कूटी, 12 मोबाइल, 27 तोले सोना, डेढ़ किलो चांदी, 12 महंगी घड़ियां और नकदी बरामद हुई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी । - फोटो : Ashram

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed