फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bajrang Dal protests against religious conversion

Noida News: धर्मांतरण के विरोध में बजरंग दल का हंगामा

Mon, 06 Oct 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal protests against religious conversion
बक्शा (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर काॅलेज शंभूगंज के समीप रविवार को एक घर में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लखौवा निवासी सत्यम मिश्र, विशाल सिंह, अनूप कुमार गौड़ और सुंदरम मौर्या ने तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि इंटर काॅलेज के समीप सुनील कुमार के घर में लंबे समय से धर्मांतरण किया जा रहा था। इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिला संयोजक गणेश मोदनवाल को दी गई। थोड़ी ही देर में अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वे मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर सुनील, राजकुमार एवं श्यामलाल सहित अन्य लोगों ने गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। एससीएसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। थोड़ी ही देर में पहुंची पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने गई। मौके से बाइबिल, पंच व कुछ कागजात बरामद हुए। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इस दौरान सह संयोजक शिवम अग्रहरी, नगर संयोजक कुबेर कुशवाहा, प्रखंड संयोजक विशाल सिंह, अखंड कुशवाहा, विशाल मोदनवाल, विनीत मौर्य, जिला प्रचार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत सुनील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed