{"_id":"6151fe428ebc3e09926d3c58","slug":"bajra-purchase-in-the-market-from-friday-preparations-start-mewat-news-noi6071468121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में बाजरे की खरीद शुक्रवार से, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में बाजरे की खरीद शुक्रवार से, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
Bajra purchase in the market from Friday, preparations start
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। बाजरे की सरकारी खरीद एक अक्तूूबर यानी शुक्रवार से शुरू करने के लिए तावडू मंडी प्रशासन ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। तावडू मार्केट कमेटी के सचिव मोहन जोयल ने बताया कि मंडी आढ़तियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। फसल खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए मंडी परिसर में विभिन्न स्थानों पर दर्जनों सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। तावडू मंडी में थोड़े ही किसान अपने उत्पाद बेचने आते हैं। साथ ही उनके पास कर्मचारियों की भी कमी है। इस कारण एक गेट से ही पास जारी किए जाते हैं। यदि आढ़ती भी सहयोग करेंगे तो इस बार दोनों गेट खोल दिए जाएंगे।
मंडी के पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र जौरासिया और संजय पचगांव के अलावा कई आढ़तियों ने फसल खरीद के समय मंडी के दोनों गेट खोलने की मांग की है। आढ़तियों का आरोप है कि दोनों गेट के बीच में काफी दूरी है, जिसके चलते गेट से दूर पड़ने वाली आढ़तों पर किसान अपनी फसल नहीं ले जा पाते हैं। जबकि गेट नंबर एक से दूर पड़ने वाली आढ़तों पर फसल नहीं पहुंचने से उनके व्यवसाय पर असर पड़ रहा है।
मंडी आढ़ती शाहिद, अशोक गोयल, वीरेंद्र, सुभाष व अमित बंसल आदि ने बताया कि अनाज मंडी परिसर में 106 आढ़त हैं, जिनमें से 45 चालू हैं। सभी आढ़तियों को व्यापार का समान अवसर मिले, इसके लिए मंडी के दोनों गेटों का खोला जाना जरूरी है। गेट नंबर दो बंद रहने से करीब दो दर्जन आढ़त के व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। मंडी प्रशासन दोनों गेटों को सुचारू रूप से खोलें। जब सभी आढ़ती समान मंडी फीस जमा कराते हैं तो उन्हें व्यापार का भी समान अवसर मिलना चाहिए। मंडी प्रशासन एक ही गेट से किसानों को प्रवेश देकर उनके साथ अन्याय कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं, आढ़ती यूनियन के प्रधान संजय गोयल ने कहा कि मंडी के सभी व्यापारियों का निवास गेट नंबर दो से नजदीक पड़ता है। इसके बंद रहने से उन्हें काफी घूम कर आना पड़ता है। वहीं, गेट बंद होने के कारण करीब दो दर्जन आढतियों के व्यवसाय पर भी असर हो रहा है। मंडी प्रशासन इसे पुन: खोल राहत प्रदान करे।