फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bad touch with KG student in a private school in Noida and case registered

'पापा अंकल ने बैड टच किया': नोएडा के निजी स्कूल में केजी की छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 12:44 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 12:44 PM IST
सार

नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली एक छह साल की छात्रा से छेड़छाड़ हुई। स्कूल परिसर में काम कर रहे श्रमिक पर आरोप लगा है। फिलहाल, पुलिस ने मामल दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Bad touch with KG student in a private school in Noida and case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम

विस्तार

कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र स्थित निजी स्कूल की केजी की छात्रा (6) से बैड टच का मामला सामने आया है। स्कूल परिसर में काम कर रहे श्रमिक पर बैड टच का आरोप लगा है। सोमवार को हुई वारदात के बाद घर पहुंची बच्ची ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन ने आरोपी को पुलिस के हवाले करने की जानकारी दी। हालांकि थाने पहुंचने पर पुलिस ने गिरफ्तारी से इन्कार कर दिया। परिजनों की तहरीर मिलने पर बुधवार देर शाम पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल से पूरे प्रकरण की जानकारी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र स्थित निजी स्कूल में इन दिनों निर्माण कार्य जारी है। स्कूल परिसर में कई श्रमिक काम कर रहे हैं। सोमवार को केजी की छात्रा स्कूल गई थी। आरोप है कि स्कूल परिसर में श्रमिकों ने बच्ची को गलत तरीके से छुआ।

विज्ञापन

बच्ची वहां से किसी तरह भागकर क्लासरूम में चली गई। घर जानकर उसने मां को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रबंधन को मामले की जानकारी थी। स्कूल प्रबंधन की तरफ से परिजनों को आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले करने की बात कही गई। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र के मुताबिक बुधवार शाम मिली तहरीर के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

घर पहुंचते ही रोने लगी थी बच्ची
बच्ची के माता-पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। माता पिता ने बच्ची को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया था। बैड टच की वारदात के बाद बच्ची घर पहुंचकर रोने लगी। वह बुरी तरह सहम गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed