फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ayushman scheme gets green signal in Delhi, CAG report will be placed in the House

Noida News: आयुष्मान योजना को दिल्ली में हरी झंडी, सदन में रखी जाएंगी सीएजी रिपोर्ट

Thu, 20 Feb 2025 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Ayushman scheme gets green signal in Delhi, CAG report will be placed in the House
पहली कैबिनेट बैठक में फैसला, विधानसभा की बैठक तय नहीं, जल्द होगा निर्णय
विज्ञापन

महिला सम्मान योजना पर चर्चा, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तय करने पर हुई बात
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार रात आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी। साथ ही, विधानसभा सत्र की पहली बैठक में आप सरकार के कार्यकाल में आई सीएजी की 14 रिपोर्टों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसका फैसला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसमें महिला सम्मान योजना पर भी चर्चा हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका।
कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में केंद्र सरकार की लोकप्रिय और जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा, जिसे आप सरकार ने रोक रखा था। पहली बैठक में कैबिनेट ने इस योजना लागू करने का फैसला किया गया है। इसमें पांच लाख रुपये केंद्र सरकार और पांच लाख रुपये दिल्ली सरकार देगी। केंद्र सरकार की 70 साल की उम्र पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की सुविधा अब दिल्लीवालों को मिलेगी। मंजूरी के बाद योजना लागू करने की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका मसौदा सार्वजनिक कर दिया जाएगा। रेखा गुप्ता के मुताबिक, बैठक में आप सरकार के दौरान आई सीएजी रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। इसकी 14 रिपोर्ट अभी लंबित हैं। विधानसभा की पहली बैठक में इसे सदन में रखा जाएगा। अभी विधानसभा की बैठक बुलाने की तारीख तय नहीं हुई है। बैठक में इस पर भी चर्चा हुई थी। अगली कैबिनेट में इसकी तारीख तय कर ली जाएगी।
विज्ञापन

-----
महिला सम्मान योजना पर चर्चा
सीएम ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में महिला सम्मान योजना पर चर्चा हुई। बिना रजिस्ट्रेशन के योजना का फायदा लाभार्थियों तक कैसे पहुंचाया जाए इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। हमारी सरकार इस योजना के लिए जल्द मानक तय करेगी और रजिस्ट्रेशन कैसे होगा इस बारे में भी फैसला होगा। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के पहली कैबिनेट में योजना लागू किए जाने से जुड़े सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा कि यह हमारी सरकार है और एजेंडा हमारा है। वह हमें काम करने दें। उन्हें हमें बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा ने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें हम एक-एक कर जल्दी पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

आतिशी का कैबिनेट बैठक पर तंज

कैबिनेट के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि वह पहली कैबिनेट में महिला सम्मान योजना लागू करेगी। दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही थीं कि 2500 की योजना लागू होगी, लेकिन दुख की बात यह है कि सरकार बनने के पहले दिन भाजपा ने अपने वादे तोड़ने शुरू कर दिए। पहली बैठक में महिला सम्मान योजना पास नहीं हुई। उन्होंने सवाल किया कि पहली बैठक में योजना क्यों लागू नहीं हुई। ऐसा लगता है कि दिल्लीवालों को पहले दिन से धोखा देने का भाजपा ने मन बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed