फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ayuryoga Mahakumbh Completed

विज्ञान पर ज्ञान के साथ आयुर्योग महाकुंभ का समापन

Mon, 11 Nov 2019 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ayuryoga Mahakumbh Completed
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयुर्योग प्रदर्शनी का समापन समारोह। - फोटो : Grnoida
विज्ञान पर ज्ञान के साथ आयुर्योग महाकुंभ का समापन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा पर बीते चार दिनों से चल रहे आयुर्योग महाकुंभ का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन ज्ञान और विज्ञान पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। विभिन्न योग गुरु, आचार्य और विशेषज्ञों आदि ने अपने विचार रखे। इंडिया एक्सपो मार्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि आयुर्योग महाकुंभ का यह पहला संस्करण था। लोगों को काफी कुछ सीखने को मिला। लोगों ने भी काफी दिलचस्पी दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के साथ तीनों को आपस में जोड़ने का भी था। डॉ. केवी नवीन ने रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि भारत में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पहले से ही अच्छी तरह स्थापित है। अब मुख्य चुनौती इन प्रणालियों को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने की है।

चीन से सीखिए, भारत में आजमाइए
विशेषज्ञों ने विचार रखे कि चीन ने एक्यूपंक्चर और अपनी पारंपरिक चीनी चिकित्सा पर विशेष जोर दिया है। स्थानीय स्तर पर उसी से लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। एक्यूपंक्चर की तकनीक देश और विदेशों में सुर्खियां बटोर रही है। भारत में भी योग और प्राकृतिक चिकित्सा को इसी क्रम में आगे बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। भारतीय योग संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एचआर नागेंद्र ने कहा कि यह कार्यक्रम आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के लिए सबसे बड़ा सम्मेलन था। बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित करने में कामयाब रहे। स्वामी अमृता सूर्यानंद महाराज ने कहा कि योग शिक्षक का प्रशिक्षण एक मेडिकल डॉक्टर की तरह होना चाहिए। उनको मास्टर डिग्री, पीएचडी और मेडिकल डॉक्टर के समान ही सम्मान मिलना चाहिए। स्वामी महेश्वरानंद पुरी और जैन आचार्य डॉ. लोकेश ने भी विचार रखे। समारोह का समापन इंडिया एक्सपो मार्ट के सीईओ सुदीप सरकार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। बीएचयू में आयुर्वेद विभाग की डीन डॉ. यामिनी भूषण त्रिपाठी, आयुर्वेदिक संस्थान यूएसए के संस्थापक डॉ. वसंत लाड, नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अरुण चंदन, आयुष मंत्रालय में योग और प्राकृतिक चिकित्सा सलाहकार डॉ. ईश्वर वी बासावारेड्डी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed