फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Awareness rally taken out in the village for vaccination

टीकाकरण के लिए गांव में निकाली जागरूकता रैली

Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Awareness rally taken out in the village for vaccination
नूंह। सरकार व जिला प्रशासन के आह्वान के बाद गांवों में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता का असर देखा जा रहा है। जिम्मेदार लोग खुद टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में नूंह खंड के बड़े गांव चंदेनी में ब्लॉक समिति सदस्य नासिर हुसैन व आसिफ अली चंदेनी ने गांव के हर गली में जाकर जागरूक रैली निकाली। इस दौरान उनके साथ स्कूली बच्चे काफी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चों के हाथों में कोरोना को हराने के लिए विभिन्न प्रकार की स्लोगन आदि देखे गए। इस मौके पर ब्लॉक समिति सदस्य नासिर हुसैन व आसिफ अली चंदेनी ने बताया कि उनके गांव में टीकाकरण के लिए लोग आगे आकर स्वयं अपना टीकाकरण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर टीकाकरण की गति को बढ़ाने में लगे हैं हर व्यक्ति को टीकाकरण कराने के लिए आगे आना चाहिए। इससे कोरोना को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन

फोटो ऱ् गांव में जागरूकता रैली के दौरान बच्चों के साथ नासिर हुसैन व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed