फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Avidha Singh finished fifth in national gymnastics

Noida News: राष्ट्रीय जिम्नास्टिक में पांचवें स्थान पर काबिज हुईं अविधा सिंह

Sun, 24 Mar 2024 03:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Avidha Singh finished fifth in national gymnastics
फोटो--
विज्ञापन

राष्ट्रीय जिम्नास्टिक में पांचवें स्थान पर अविधा सिंह काबिज
- राज्य स्तर पर पांच पदकों के साथ ओवर विजेता का खिताब किया हासिल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्रयागराज में 19 से 22 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में सेक्टर-141 स्थित विजयश्री स्पोर्ट्स अकादमी की अविधा सिंह ने अंडर-12 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। अविधा राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में कुल तीन स्वर्ण व दो रजत पदक जीत कर राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई थीं। चार श्रेणियों में विजेता घोषित करते हुए अपने आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ विजेता के खिताब से भी उन्हें सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रयागराज में ही 15 से 17 मार्च तक आयोजित हुई थी। इसमें पहली बार गौतमबुद्ध नगर की टीम ने आगरा को पछाड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया। इससे पहले आगरा प्रदेश में पहले नंबर पर काबिज था। जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले से 52 खिलाड़ियों को चयनित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए भेजा गया था। जहां जिले के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कुल 64 पदक और यूपी की टीम ने कुल 74 पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed