फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Avadh Ramdoots won by dismissing two players in the Super Raid.

Noida News: सुपर रेड में दो खिलाड़ियों को आउट कर अवध रामदूत्स जीती

Fri, 26 Dec 2025 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Avadh Ramdoots won by dismissing two players in the Super Raid.
- यूपीकेएल के मैच के अंतिम पल तक जारी रहा संघर्ष, कानपुर वॉरिसर्स को 35-34 से हराया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीजन-2 के दूसरे दिन शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में अवध रामदूत्स ने कानपुर वॉरियर्स को एक अंक से हरा दिया। नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अवध ने 35–34 से जीत दर्ज की। खिलाड़ियों ने कांटे के मुकाबला अंतिम समय तक जारी रहा।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में कानपुर वॉरियर्स ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 17–15 की बढ़त बना ली। हाफ के अंतिम क्षणों में सुशांत के शानदार सुपर रेड ने कानपुर को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में अवध रामदूत्स ने वापसी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। टीम के कप्तान अभिमन्यु ने दबाव के बीच सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सुपर रेड में दो खिलाड़ियों को आउट कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। कानपुर की ओर से सुपर सब्स्टीट्यूट राघव ने आक्रामक खेल दिखाकर अवध के डिफेंस को चुनौती दी। निर्णायक क्षणों में अवध रामदूत्स की मजबूत डिफेंस दीवार बनकर खड़ी रही और अहम टैकल कर टीम को बढ़त बनाए रखने में सफल रही।
विज्ञापन

मैच के अंतिम पलों में सुशांत ने कानपुर को बराबरी के करीब पहुंचाने की पूरी कोशिश की। अंत में अवध रामदूत्स के खिलाड़ियों ने संयम और अनुभव का परिचय देते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। अवध रामदूत्स ने 35–34 से जीत दर्ज कर ली और टूर्नामेंट में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। इसके अलावा गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर और काशी किंग्स, लखनऊ लॉयंस और पूर्वांचल पैंथर्स, अलीगढ़ टाइगर्स और संगम चैलेंजर्स के बीच भी मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed