फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auxiliary booths will be built to beat Corona

कोरोना को मात देने के लिए बनाए जाएंगे सहायक बूथ

Fri, 21 Jan 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Auxiliary booths will be built to beat Corona
ग्रेटर नोएडा। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान कोरोना को मात देने का प्रयास कर रहा है। प्रशासन सहायक बूथ बना रहा है, ताकि मतदाताओं के बीच दो गज की दूरी को कायम रख सके। जिन पर 1250 से अधिक मतदाता होंगे, वहां पर सहायक बूथ बनाया जाएगा। मतदाता सूची में नाम बढ़ने के कारण प्रशासन यह कदम उठा रहा है। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अभी 16.23 लाख मतदाता और 1754 बूथ हैं। अभी मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका है। इसके बाद संख्या करीब 17 लाख तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना के कारण इस बार बूथों का विभाजन किया गया था। पहले 1500 मतदाता प्रति बूथ पर होते थे, लेकिन इस बार 1250 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है। अभी मतदाताओं की संख्या में इजाफा होगा। इस कारण कई बूथों पर 1250 की जगह 1300 से अधिक मतदाता हो जाएंगे। यहां कोविड नियमों का पालन करना मुश्किल होगा। इसके लिए प्रशासन ने सहायक बूथ बनाने का फैसला लिया है। अफसरों ने बताया कि अगर उस मतदान केंद्र पर बूथ बनाने की जगह नहीं है तो फिर 100 मीटर की दूरी पर सहायक और मुख्य बूथ बनाया जाएगा। मुख्य बूथ के आधे मतदाता सहायक पर भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मतदान से पहले ग्लब्स पहनना जरूरी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में भी मतदाताओं को मतदान से पहले ग्लब्स पहनना होगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। करीब 17 लाख ग्लब्स की व्यवस्था की जा रही है। इनको हर बूथ पर रखा जाएगा। ईवीएम का बटन दबाने के समय ग्लब्स पहनना होगा, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उपजिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा चुनाव के किसी भी बूथ पर 1250 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। जिन बूथ पर मतदाता अधिक हो गए हैं, वहां सहायक बूथ बनाए जा रहे हैं। जिससे कोविड नियमों का पालन कराया जा सके। मतदाताओं को ग्लब्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed