फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auto Expo 2023 useful for army police and patients these vehicles have many features Read specialty of these v

Auto Expo 2023: सेना, पुलिस और मरीजों के मददगार, इन वाहनों में खूबियां बेशुमार; पढ़ें इन गाड़ियों की खासियत

Mon, 16 Jan 2023 05:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 16 Jan 2023 05:16 PM IST
सार

प्रवेग कंपनी ने वीर नाम के ई-वाहन को पेश किया है। इसे सैनिकों और वन अधिकारियों के लिए बनाया गया है। दावा किया जा रहा है कि ये ईवी वाहन 500 किलोमीटर तक चल सकता है। 

विज्ञापन
Auto Expo 2023 useful for army police and patients these vehicles have many features Read specialty of these v
Auto expo 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑटो एक्सपो में इस बार सेना, पुलिस और मरीजों के मददगार वाहन भी पेश किए गए हैं। किआ ने कारेन्स मॉडल में एक विशेष पुलिस वाहन और एंबुलेंस पेश की है। एंबुलेंस में मरीजों को न केवल एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने बल्कि रास्ते के लिए जीवन रक्षक सुविधाएं भी दी गई हैं। वाहन को पुलिस कर्मियों की जरूरत के हिसाब से तैयार किया है। जबकि सेना और वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बनाई गई प्रवेग के ईवी वाहन वीर में एक बार चार्जिंग में 500 किलोमीटर तक चलने की क्षमता है। ये 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। कंपनियों का प्रयास है कि इन वाहनों को पुलिस, सेना व अस्पतालों के लिए उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन

पुलिस की मौजदूगी का एहसास कराएंगे लाइटिंग माउंट
किआ मोटर्स ने इस साल अपने सात सीटर पुलिस वाहन कारेन्स को पेश किया है। कारेन्स को इस तरह से मोडिफाई किया है कि ये पुलिसकर्मियों की पसंद और मददगार बने। इसमें लगे लाल और नीले लाइटिंग माउंट दूर से ही लोगों को पुलिस की मौजूदगी का एहसास कराएंगे। इसमें पुलिस की जरूरत के हिसाब से सीटें दी गई हैं। रियल टाइम टायर प्रेशर इंफोर्मेशन, हाई स्ट्रेंथ स्टील स्ट्रक्चर, इनहेंस्ड सेफ्टी, इनहेंस्ड कंट्रोल है जो पुलिस वाहन को मजूबत बनाने के साथ ही हर स्थिति से निपटने के लिए भी तैयार करती है। ये वाहन एबीएस यानि एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस है किआ की एंबुलेंस
किआ मोटर्स ने कारेन्स मॉडल में ही एंबुलेंस वर्जन पेश किया है। इसका इंटीरियर आम एंबुलेंस से काफी अलग व एडवांस है। सेफ्टी के मामले में ये पुलिस वाहन की तरह ही है। लेकिन इसमें मरीज के लिए सुविधाजनक बेड के साथ ही लाइफ सपोर्ट के रूप में ऑक्सीजन आदि सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इससे मरीजों को अस्पताल ले जाने के दौरान उन्हें आवश्यकता के हिसाब से इलाज मिल पाएगा। इसे कम जगह में भी आसानी से पार्क किया जा सकता है। ये एंबुलेंस भी एबीएस से लैस है।

विज्ञापन

वीर आएगा दुश्मनों से लड़ने और जंगलों में भी काम
प्रवेग कंपनी ने वीर नाम के ई-वाहन को पेश किया है। इसे सैनिकों और वन अधिकारियों के लिए बनाया गया है। दावा किया जा रहा है कि ये ईवी वाहन 500 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें आरआर कैमरा लगा हुआ है, जिससे रात को भी देखा जा सकता है। ये 360 डिग्री तक कवरेज देगा। इसमें नेविगेशन और एडास भी है, जो चालक के लिए मददगार होगा। ये वन क्षेत्र में भी अधिकारियों के लिए मददगार साबित होगी। पावरफुल इंजन उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी दौड़ने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed