फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auto Expo 2023 starts today 6 lakh register to visit know traffic plan and security arrangement

ऑटो एक्सपो का आज से आगाज: 6 लाख लोगों ने आने के लिए कराया पंजीकरण, ये है ट्रैफिक प्लान

Wed, 11 Jan 2023 09:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 Jan 2023 09:26 AM IST
सार

आटो एक्सपो का आयोजन 11 से 18 जनवरी तक नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में होने जा रहा है। आमजन के लिए यहां 13 से 18 तक आने की व्यवस्था की गई है। आयोजन में 114 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक और 48 वाहन निर्माता कंपनियां शामिल हैं।

विज्ञापन
Auto Expo 2023 starts today 6 lakh register to visit know traffic plan and security arrangement
ऑटो एक्सपो मार्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आटो एक्सपो-2023 में देशी-विदेशी मेहमानों और वीवीआईपी की सुरक्षा का जिम्मा एक हजार पुलिस व पैरामिलिट्री के जवानों पर होगा। अब तक लगभग छह लाख लोग वाहन मेले में आने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), पीएसी, पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। वहीं, आलाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में आने वाले लोगों व वाहनों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए यातायात व्यवस्था संभालेंगे। एक्सपो मार्ट में कंट्रोल रूम भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन

13 जनवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा एक्सपो मार्ट

आटो एक्सपो का आयोजन 11 से 18 जनवरी तक नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में होने जा रहा है। आमजन के लिए यहां 13 से 18 तक आने की व्यवस्था की गई है। आयोजन में 114 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक और 48 वाहन निर्माता कंपनियां शामिल हैं। इसके चलते यहां सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। आटो एक्सपो में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख स्थानों पर सीआईएसएफ के साथ ही पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। मेले में हर व्यक्ति की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। एक्सपो मार्ट प्रबंधन के द्वारा हर स्थान पर सीसीटीवी लगाया गया है। साथ ही स्टाल लगाने वाली कंपनियों ने भी सीसीटीवी लगाए हैं।

विज्ञापन

ऑटो एक्सपो के लिए यातायात प्लान

  1.  चिल्ला/डीएनडी मार्ग से प्रवेश करने वाला यातायात नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर गलगोटिया कट, एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर में बनी पार्किंग में अपना वाहन खड़ा कर एक्सपो मार्ट द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन का प्रयोग कर कार्यक्रम स्थल पर जा सकेंगे।
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. गाजियाबाद एनएच-24 से होकर एक्सपो मार्ट आने वाले वाहन किसान चौक, बिसरख, सूरजपुर, एलजी गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर से पार्किंग में पहुंचकर अपना वाहन खड़ा कर सकेंगे।
  4. आगरा, मथुरा आदि से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर आने वाला यातायात जीरो प्वाईंट से गलगोटिया कट, एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से पार्किंग में पहुंचकर अपना वाहन खड़े कर सकेंगे।
  5. पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर आने वाला यातायात सिरसा गोलचक्कर, कस्बा कासना, होंडा सीएल चौक, पी-3 गोलचक्कर, आईएफएस विला गोलचक्कर, एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से पार्किंग में पहुंच सकेंगे।
  6. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का अत्याधिक दबाव बढ़ने पर वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर एक्सपो मार्ट से सिरसा गोलचक्कर से पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
  7. एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहन चालक हिन्डन कट से सर्विस रोड का प्रयोग कर संस्कृति मंत्रालय तिराहा से पुस्ता रोड होकर एक्यूरेट इंस्टीटयूट तिराहा से पार्किंग में पहुंच सकेंगे।
  8. कार्यक्रम समाप्ति पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से जाने वाले वाहन चालक पार्किंग से एक्यूरेट इंस्टीटयूट तिराहा, संस्कृति मंत्रालय तिराहा से सर्विस रोड का प्रयोग कर हिंडन कट, सफीपुर अंडरपास से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
  9. स्टेलर जिमखाना जाने वाले वाहन चालक अंसल प्लाजा की ओर से सर्विस लेन होकर तथा एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से अंडरपास की ओर जाकर सर्विस लेन होकर जा सकेंगे।
  10. एक्सपो मार्ट कार्यक्रम में आने वाले वाहन आयोजक द्वारा जारी वाहन पास धारक निर्धारित गेट से ही प्रवेश करेंगे।
  11. वीवीआईपी/वीआईपी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था एक्सपो मार्ट परिसर में रहेगी।
  12. एग्जीबिटर/मीडिया/सामान्य व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बड़ा गोलचक्कर में की गई है। सभी अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़े कर एक्सपो मार्ट के द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहन का प्रयोग कर कार्यक्रम स्थल पर जा सकेंगे।
  13. ग्रेटर नोएडा एक्सपोमार्ट के आस-पास भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  14. वाहनों के मार्ग पर खराब/खड़े होने की स्थिति में उपलब्ध क्रेनों से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed