Auto Expo 2023: बैट्री से 70 किमी दौडेंगी साइकिल, थ्री-व्हीलर को पलटने से रोकेगा चौथा पहिया
ऑटो एक्सपो में गोदावरी कंपनी ने इलेक्ट्रिक साइकिल के तीन मॉडल पेश किए। वहीं हेक्साल मोटर्स कंपनी ने बाजार में उतारा चार पहिए का इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक कार, बस और ट्रकों के बीच साइकिल भी लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। गोदावरी कंपनी ने ई-साइकिल के तीन मॉडल लॉन्च किए हैं। ई-साइकिल एक बार चार्ज होने पर 40 से 70 किमी की दूरी तय कर सकती है। वहीं, हेक्साल मोटर्स ने चार पहिए का इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर पेश किया है। इसमें अतिरिक्त पहिए का प्रयोग संतुलन बनाने के लिए किया गया है।
यात्रा के साथ सामान ले जाने में भी आएगी काम
ई-साइकिल की कीमत 22 हजार, 35 हजार और 40 हजार रुपये रखी गई है। 22 हजार वाली साइकिल एक बार फुल चार्ज होने पर 30 से 40 किमी की दूरी तय करेगी। वहीं 35 हजार वाली साइकिल 50 से 60 और तीसरी साइकिल 60 से 70 किमी की दूरी तय करेगी। इन साइकिल में पैडल भी होंगे। बैट्री फुल चार्ज होने में ढाई से तीन घंटे का समय लेगी। बैट्री की लाइफ तीन साल है। साइकिल को अलग-अलग रंग में पेश किया गया है। इस पर 50 किग्रा तक वजन रखा जा सकता है।
ऑटो को पलटने से रोकेगा चौथे पहिया
भारत में ऑटो सार्वजनिक यातायात का एक बड़ा हिस्सा है। इन थ्रीव्हीलर का पलटना आम बात है। इस समस्या को ध्यान में रखकर हेक्साल मोटर्स ने चार पहिए का इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बाजार में उतारा है। इसमें आगे एक अतिरिक्त पहिया दिया गया है। अचानक मोड़ने पर अतिरिक्त पहिया संतुलन बिगड़ने नहीं देगा। चालक समेत कुल 11 लोग इसमें सवारी कर सकते हैं। बैट्री फुल चार्ज होने पर ऑटो 100 से 150 किमी की दूरी तय कर सकेगा। इसकी कीमत भी बाजार में मौजूद अन्य ऑटो के आसपास ही होगी।