फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auto driver molested a woman who came from Delhi to see her sick brother

बीमार भाई को देखने दिल्ली से आई महिला से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़

Sat, 18 Dec 2021 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Auto driver molested a woman who came from Delhi to see her sick brother
ग्रेटर नोएडा। बीमार भाई को देखने सूरजपुर आई एक महिला ने ऑटो चालक पर छेड़छाड़ और पीटने का आरोप लगाया है। महिला के साथ चार साल की बच्ची भी थी। आरोपी ने महिला को गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर ऑटो नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ईकोटेक-3 पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी महिला का आरोप है कि उसका पति ऑटो चलाता है। बृहस्पतिवार को पति उसे ऑटो में लेकर रजनीगंधा चौक तक आया, लेकिन जिले का परमिट न होने से उसने सूरजपुर जा रहे दूसरे ऑटो में पत्नी व बेटी को बैठाकर नंबर नोट कर लिया। ऑटो से अन्य सवारियां उतरने के बाद चालक महिला को सीआरपीएफ शिविर के पास गलत रास्ते पर ले जाने लगा।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू की और हाथ पकड़ लिया। विरोध पर आरोपी ने महिला की पिटाई भी की। महिला ने शोर मचाकर अन्य वाहनों को रुकने का इशारा किया तो आरोपी मां-बेटी को उतारकर भाग गया। ईकोटेक-3 थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed