फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   authority team demolish enrochment

40 करोड़ की जमीन पर अवैध कब्जे को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त

Fri, 28 Aug 2020 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
authority team demolish enrochment
40 करोड़ की जमीन पर बना ली थी चारदीवारी और दुकानें
विज्ञापन

नोएडा। मामूरा में 4000 वर्गमीटर जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई चारदीवारी और 12 दुकानें शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने तोड़ दिया। प्राधिकरण ने 40 करोड़ की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया। हालांकि, इतनी ही जमीन पर अभी कब्जा बना हुआ है, जिसे अगली तिथि में हटाया जाएगा। वहीं, इस दौरान मौके किसान संगठनों ने प्राधिकरण का विरोध भी किया, लेकिन प्राधिकरण और पुलिस बल के आगे विरोध बेअसर रहा।
दरअसल, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के आदेश से अवैध निर्माण ध्वस्त करने और भू माफिया के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह 10 बजे नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत मामूरा के खसरा संख्या 230 पर कार्रवाई की गई। ओएसडी डॉ. संतोष उपाध्याय के नेतृत्व में तहसीलदार राजीव मोहन सक्सेना, प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक वर्क सर्किल-5 श्यामा प्रसाद, प्राधिकरण के पुलिस निरीक्षक डीपी सिंह, फेज-3 व अन्य थाने की पुलिस पहुंची। पूरी कार्रवाई में प्राधिकरण के करीब 70-80 कर्मचारी व 4 जेसीबी मशीनों का प्रयोग किया गया। यहां कुछ काश्तकारों व किसान संगठनों ने पुरजोर विरोध किया। जिसकी वजह से करीब एक से डेढ़ घंटे तक कार्रवाई रुकी रही। बीच-बीच में बारिश ने भी खलल डाला। अधिकारियों का कहना है कि नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण प्राधिकरण की अनुमति के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन

सीईओ की अपील
सीईओ ने जन सामान्य को आगाह किया है कि वह नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। साथ ही अधिसूचित क्षेत्र में काटी जा रही अनधिकृत कॉलोनियों के कारोबार में लिप्त भूमाफिया के चंगुल में न फंसें। भविष्य में भी ऐसे मामलों में प्राधिकरण कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed