फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   authority relese scheme plot of petrol pump plotted

प्राधिकरण ने 13 पेट्रोल पंपों के प्लॉट की निकाली योजना

Tue, 14 Jul 2020 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
authority relese scheme plot of petrol pump plotted
प्राधिकरण ने 13 पेट्रोल पंपों के प्लॉट की निकाली योजना
विज्ञापन

नोएडा। प्राधिकरण ने पेट्रोल व सीएनजी पंपों की स्थापना के लिए 13 वाणिज्यिक प्लॉटों की स्कीम निकाली है। इसमें पेट्रोल पंप संचालक 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। प्लॉट की बिक्री होने पर क्षेत्र वासियों को पेट्रोल पंपों का तोहफा मिल सकेगा। हालांकि, इससे पहले भी प्राधिकरण ने पेट्रोल पंपों के लिए प्लॉट की स्कीम निकाली गई थी।
ओएसडी कुमार संजय ने बताया कि योजना में ऑनलाइन पंजीकरण का काम 15 जुलाई सुबह 10 बजे से शुरू होगा। योजना के तहत अर्नेस्ट मनी 10 अगस्त तक जमा कराई जा सकती है। योजना में सरकारी तेल कंपनियों व भारत सरकार की ओर से पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए अधिकृत निजी तेल कंपनियों के अलावा वैध लाइसेंस धारकों को भी आवेदन करने का अवसर दिया गया है। आवेदकों को प्लॉट पर पेट्रोल पंप अथवा सीएनजी पंप स्थापित करने का विकल्प दिया गया है। आवेदनों के बाद दस्तावेज की जांच होगी। जांच के बाद 24 अगस्त को ई-नीलामी से प्लॉट का आवंटन होगा।
विज्ञापन

आईटी, योग सेंटर, नर्सिंग होम समेत कई योजनाओं की स्कीम 16 को
नोएडा प्राधिकरण की संस्थागत योजना के तहत आईटी, आईटीईएस, ट्रेनिंग सेंटर, सोशियो कल्चर, योगा एवं मेडिटेशन सेंटर की स्कीम 16 जुलाई को आएगी। इसका मकसद पूंजी निवेश को आकर्षित करना और लोगों को सुविधा दिलाना होगा। यह योजना ओपन एंडेड होगी यानी जब तक सभी प्लॉट पर आवेदन नहीं आता स्कीम खुली रहेगी। वर्तमान योजना में 2000 से लेकर 15 हजार वर्गमीटर के कुल 8 भूखंडों को शामिल किया गया है। पहले चरण में 31 जुलाई तक प्राप्त आवेदनों के आधार पर साक्षात्कार कर आवंटन होगा। स्कीम चलती रहेगी। अगर कोई और प्लॉट मिला तो उसे भी स्कीम में शामिल किया जाएगा। प्रत्येक माह में प्राप्त आवेदनों के आधार पर साक्षात्कार लिया जाएगा। इस योजना में सभी प्लॉट का आवंटन साक्षात्कार से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झुग्गी झोपड़ी के फ्लैट के लिए कराना होगा आपत्तियों का निस्तारण
नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने वर्ष 2009-10 में सेक्टर-4, 5, 8, 9 और 10 में झुग्गी झोपड़ियों का सर्वे किया था। सर्वे के बाद 11565 झुग्गीवासियों के परिवार को सेक्टर-122 में बने फ्लैटों में लाने की कवायद शुरू की गई थी। यहां 3458 फ्लैटों का निर्माण कराया गया है। इससे पहले 293 फ्लैटों का आवंटन हो चुका है। अब बाकी झुग्गी निवासियों को फ्लैटों के आवंटन के लिए प्राधिकरण एक सूची निकालेगा। 18 जुलाई को यह सूची सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र के नोटिस बोर्ड पर चिपकाई जाएगी। इसके बाद आवेदकों को 10 दिन का समय आपत्तियों के निस्तारण के लिए मिलेगा। आपत्तियों के निस्तारण कराने वाले ही फ्लैट पाने के हकदार होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed