फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority filed a complaint against the unknown on illegal recovery in surface parking in Noida

Noida: सरफेस पार्किंग में अवैध वसूली पर प्राधिकरण ने दी अज्ञात के खिलाफ तहरीर, लगातार मिल रहीं थी शिकायतें

Wed, 07 Dec 2022 09:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
अमर उजाला माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 07 Dec 2022 09:59 PM IST
सार

सेक्टर-18 को छोड़कर शहर के सभी सरफेस पार्किंग का ठेका खत्म हो गया है। प्राधिकरण ने नई एजेंसी चुनने के लिए टेंडर निकाला है। टेंडर प्रक्रिया करीब एक माह तक चलेगी। इस बीच प्राधिकरण ने घोषणा की थी कि जब तक नई एजेंसी का चयन नहीं हो जाता है, तब तक सरफेस पार्किंग निशुल्क रहेगी। यानी वहां वाहन खड़ी करने पर किसी तरह का शुल्क प्राधिकरण नहीं वसूलेगा।

विज्ञापन
Authority filed a complaint against the unknown on illegal recovery in surface parking  in Noida
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा के सरफेस पार्किंग में अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर प्राधिकरण ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए फेज-एक, सेक्टर-20 और सेक्टर-39 थाने में तहरीर दी है। अब जांच के बाद पुलिस केस दर्ज करेगी। 30 नवंबर को शहर के तीन क्लस्टरों के सरफेस पार्किंग का ठेका खत्म होने के बाद भी पार्किंग शुल्क अवैध तरीके से वसूलने की शिकायतें प्राधिकरण को मिली थीं।

विज्ञापन


सेक्टर-18 को छोड़कर शहर के सभी सरफेस पार्किंग का ठेका खत्म हो गया है। प्राधिकरण ने नई एजेंसी चुनने के लिए टेंडर निकाला है। टेंडर प्रक्रिया करीब एक माह तक चलेगी। इस बीच प्राधिकरण ने घोषणा की थी कि जब तक नई एजेंसी का चयन नहीं हो जाता है, तब तक सरफेस पार्किंग निशुल्क रहेगी। यानी वहां वाहन खड़ी करने पर किसी तरह का शुल्क प्राधिकरण नहीं वसूलेगा। बावजूद इसके शहर के कई सरफेस पार्किंग से पार्किंग संचालक या किसी अन्य के द्वारा पार्किंग शुल्क वसूलने की शिकायतें मिलीं।

विज्ञापन

 

इस पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। इस दौरान कई स्थानों पर पार्किंग ठेकेदार के लोग खड़े मिले। प्राधिकरणकर्मियों ने जब उनको बुलाया तो वह भाग खड़े हुए। इस बाबत प्राधिकरण ने स्पष्ट किया था कि अगर उनको कहीं से भी पार्किंग शुल्क वसूलने की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसी कड़ी में नोएडा प्राधिकरण ने फेज-एक, सेक्टर-20 और सेक्टर-39 थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज करने की अपील की है। प्राधिकरण ने तहरीर में तीनों क्लस्टरों के पार्किंग का ब्यौरा भी दिया है। इसमें शहर के अलग-अलग प्वाइंट पर तय की गई पार्किंग का विवरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed