{"_id":"621e7a5fedc1206bba62ef54","slug":"authority-and-edphis-may-hold-talks-on-design-changes-today-noida-news-noi63501492","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजाइन बदलाव पर प्राधिकरण-एडिफिस की आज हो सकती है वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजाइन बदलाव पर प्राधिकरण-एडिफिस की आज हो सकती है वार्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। ट्विन टावर को ध्वस्त करने वाले डिजाइन में सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) की ओर से किए गए आंशिक बदलाव को लेकर बुधवार को प्राधिकरण के अधिकारी एडिफिस के इंजीनियरों के साथ वार्ता कर सकते हैं। उधर, प्राधिकरण के अधिकारियों ने साइट पर जाकर निरीक्षण किया और धूल एवं गंदगी को लेकर सख्त निर्देश दिए। हालांकि एडिफिस की ओर से इसी सप्ताह विशेष ग्रीन जाल लगा दिया जाएगा जो धूल और आवाज को भी रोक सकेगा। उधर, इजींनियर ऊपर मंजिल से नीचे की ओर 8 माले तक निशान लगा चुके हैं, चूंकि बड़े पिलर व बीम में दो-दो विस्फोटक या एक फिट से बड़ी छड़ें लगाई जाएंगी।
सेक्टर-93ए स्थित ट्विन टावर गिराने के लिए पिछले सप्ताह साउथ अफ्रीका के विशेषज्ञों द्वारा बनाए गए थ्रीडी ब्लाट डिजाइन रिपोर्ट को सीबीआरआई केपास भेजा था। इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद सीबीआरआई के विशेषज्ञों ने कुछ आंशिक बदलाव करने के थ्रीडी ब्लाट डिजाइन रिपोर्ट में संकेत दिए थे। प्राधिकरण की ओर से इस रिपोर्ट को तत्काल एडिफिस को भेज दिया गया। बुधवार को एडिफिस और प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच मामूली बदलाव को लेकर वार्ता होने की बात कही जा रही है। इसमें प्राधिकरण की ओर से एडिफिस को थ्रीडी ब्लाट डिजाइन रिपोर्ट में किए गए बदलाव करके तत्काल रिपोर्ट प्राधिकरण को देने के लिए कहा जाएगा। यह रिपोर्ट प्राधिकरण फिर सीबीआरआई को भेजेगा और वहां से विशेषज्ञ जांच करके फाइनल कर देंगे। इसके बाद कंपनी किस विस्फोटक को लगाना है इस पर काम करेगी। विस्फोटक किस प्रकार का लगाया जाएगा उसकी भी सीबीआरआई से स्वीकृति लेनी होगी। उधर, एमराल्ड कोर्ट और एटीएस सोसाइटी के लोगों की ओर से दहशत की खबरें प्रकाशित होने के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने ट्विन टावर जाकर अधिकारियों से वार्ता की। उन्हें निर्देश दिए कि प्रदूषण रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उधर, मंगलवार को 50 से अधिक श्रमिक आने थे, लेकिन 35 ही आ पाए। अब हर रोज श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी रहेगा।
धूल और शोर को कम करेगा जाल
सुपरटेक के ट्विन टावर गिराने से पहले उसके अंदर का ढांचा खाली करना है। फ्लैटों में दीवार, ग्रिल और दरवाजे आदि हटाए जा रहे हैं। धूल से बचाने के लिए इसी सप्ताह विशेष ग्रीन जाल लगाया जाएगा। दावा किया गया है कि इस जाल के लगने से धूल और आवाज दोनों ही कम आएंगी। यह जाल अन्य से गुणवत्ता और दाम में सर्वोत्तम बताया गया है।
विज्ञापन
कबाड़ खरीदने के लिए जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
एडिफिस कंपनी की ओर से मलबे को हटाने के लिए प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। कबाड़ खरीदने के लिए ठेकेदार आने शुरू हो गए हैं। चूंकि 7 से 10 सेकेंड में टावर को तो गिरा लिया जाएगा, लेकिन मलबे को हटाने के लिए कई गुना जद्दोजहद करनी होगी। इसके लिए अभी से कबाड़ियों की तलाश शुरू कर दी है। जैसे ही ट्विन टावर गिराए जाएंगे उसके कुछ घंटे बाद ही मलबा भी हटाना शुरू हो जाएगा।