फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authorities woke up after the accident, painted speed breakers with white strips and installed reflectors.

Noida News: हादसे के बाद जागा प्राधिकरण, स्पीड ब्रेकर पर सफेट पट्टी पुतवाई, रिफ्लेक्टर भी लगवाए

Thu, 22 Jan 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Authorities woke up after the accident, painted speed breakers with white strips and installed reflectors.
- खाली प्लॉटों की झाड़ियां कटवाईं, नाले के पास बैरिकेडिंग को मजबूत कराया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-150 क्षेत्र में हादसे में इंजीनियर की मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण नींद से जाग गया है। बृस्पतिवार को घटनास्थल के पास यातायात सुरक्षा को लेकर कई जरूरी इंतजाम किए हैं। सबसे पहले मुख्य सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी पुतवाई गई है और रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। जिससे रात के समय तेज रफ्तार में आने वाले वाहन चालकों को पहले से ही स्पीड ब्रेकर का आभास हो सके और वे समय रहते गति कम कर सकें।

घटना से पहले अंधेरे में स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं देने के कारण आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन अचानक उछल जाते थे। जिससे हादसों की आशंका बनी रहती थी। इंजीनियर के साथ भी यही हुआ था। अब सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर लगने से सड़क दूर से ही चमकती नजर आ रही है। साथ ही सेक्टर-150 के पास नाले से सटे खाली प्लॉटों में उगी घनी झाड़ियों की भी सफाई कराई गई हैं। झाड़ियों के कारण सड़क किनारे दृश्यता कम हो रही थी और असामाजिक तत्वों के छिपने की भी आशंका बनी रहती थी।
विज्ञापन

सफाई अभियान के बाद सड़क किनारे का इलाका अब खुला नजर आ रहा है। इसके अलावा मुख्य रास्ते के सामने पहले से लगी बड़ी बैरिकेडिंग के साथ-साथ छोटी बैरिकेडिंग भी कराई है। जिससे वाहन निर्धारित मार्ग से ही गुजरें और किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। नाले की ओर जाने वाले हिस्से को भी मजबूत तरीके से घेरा गया है। जिससे कोई वाहन अनियंत्रित होकर खाई या नाले की तरफ न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed